2023 Surya Grahan : रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण आज

2023 Surya Grahan : रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण आज
ख़बर को शेयर करे

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा।

सूर्य ग्रहण पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमकेगा उठेगा भाग्य

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण के दिन राशिनुसार कई चीजों के दान करने का विधान बताया जाता है ताकि ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सके और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सके।आइए जानते है राशि के अनुसार किन-किन चीजों का दान करना लाभकारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मेष राशि– इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं ऐसे में आपको आज ग्रहण पर गुड़ और लाल रंग की चीजों का दान करें।
वृषभ राशि– इस राशि के स्वामी शुक्र देव माने जाते हैं। ऐसे में आज ग्रहण के दिन सफेद चीजें  जैसे दूध, दही चीनी का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि इस राशि के स्वामी ग्रह बुध ग्रह होते हैं, ऐसे में ग्रहण के दौरान हरी मूंग की दाल और हरी चीजों का दान करना अच्छा साबित होगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान जपे यह मंत्र


ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जाप करने से भगवान पर ग्रहण का कष्ट कम होता है। इसके अलावा मंत्रों के जाप करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम रहता है। आप ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।
घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

इसे भी पढ़े   विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अजय देवगन

सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व 

सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो जाता है। शास्त्रों में सूतक काल को अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिया जाता है। सिर्फ मंत्रों का जाप किया जाता है। भारत में इस ग्रहण का सूतक नहीं रहने के कारण धर्म-कर्म करने में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं रहेगी। 

आज इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राजील, पेरु और उरुग्वे जैसे देशों में दिखाई देगा। 

आज सूर्य ग्रहण पर बना अनोखा संयोग

आज भारतीय समय के अनुसार रात को लगने वाले साल के दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण पर कई तरह के योग बन रहे हैं। आपको बात दें आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष का अमावस्या तिथि है जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आज 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आखिरी दिन है फिर इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएंगे। इसके अलावा आज सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों ही कन्या राशि में मौजूद में होंगे। जिस कारण से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान बना बुधादित्य योग की जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। 


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *