Homeब्रेकिंग न्यूज़जौनपुर में युवक को जलाकर मारने का मामला सामने आया

जौनपुर में युवक को जलाकर मारने का मामला सामने आया

जौनपुर | जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी एक युवक की हत्या करके शव को करीब डेढ़ किमी दूर एक बगीचे में लगे टीनशेड के नीचे जला दिया गया। घटना की जानकारी होने पर गांव में तनाव फैल हो गया। ऐसे में आस-पास के कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

नारायणडीह गांव निवासी हिंदू इंटर कालेज के रिटायर्ड लिपिक रधुराज यादव के पुत्र विनोद यादव उर्फ हन्कू यादव (24) की हत्या कर शव को पुआल के सहारे जला दिया गया। परिजनों को तब हुई जब सुबह किसी ने जले हुए शव को देखा। परिजनों के मुताबिक विनोद यादव (24) घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करता है। मंगलवार की रात को आठ बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। रात दस बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह अभी आ जाएगा। परिजन भी सो गए सुबह उठे तो विनोद अपने बिस्तर पर नही था। परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू हो गई।

बुधवार की सुबह आठ बजे किसी ने जानकारी दी कि एक युवक को नारायणडीह गांव के बरौलडीह के पास रामकुमार के बगीचे में एक टिन शेड के नीचे जलाकर मारा गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो विनोद के शव का हाल देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा कि मामला क्या है। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। गांव में एहतियात के तौर पर थाना मीरगंज, सुजानगंज,पवांरा पुलिस को तैनात किया गया है। युवक की अभी शादी नही हुई है। वह पांच भाईयों में सबसे छोटा था।

इसे भी पढ़े   क्वाड ने की काउंटर-टेररिज्म वर्किंग ग्रुप बनाने की घोषणा, ये देश मिलकर करेंगे काम
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img