Tuesday, March 28, 2023
spot_img
Homeराज्य की खबरें25​​​​​​​ गोवंशों की हत्या:काटकर मांस उठा ले गए कसाई;हड्डियां,चमड़ा और अवशेष खेतों...

25​​​​​​​ गोवंशों की हत्या:काटकर मांस उठा ले गए कसाई;हड्डियां,चमड़ा और अवशेष खेतों में फेंका

गोरखपुर। गोरखपुर में शुक्रवार को करीब 25 से अधिक गोवंशों का कत्ल हुआ। यहां, कसाईयों ने गोवंशों को काटा। उसके मांस उठा ले गए। लेकिन, उसके अवशेष और कुछ मांस को गठरी में बांधकर वहीं छोड़ दिया। मामला गोला इलाके के खदरा सिवान का है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अवशेषों से मांस, हड्डियां, चमड़ा और खून के सेंपल लेकर जांच को भेजा। वहीं, बाकी बचे अवशेषों को आनन-फानन में JCB से गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफना दिया गया।

चील-कौवों को उड़ता देख हुआ शक
ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर चोपलहवा बाग की तरफ एक साथ काफी ढेर सारे चील और कौवे उड़ रहे थे। यह देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई तो करीब जाकर देखा।

ग्रामीणों जब करीब पहुंचे तो खदरा सिवान के पास जगह- जगह दर्जनों गौवंशों के अवशेष बिखरे पड़े थे। यह देख सभी दंग हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही SP साउथ अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। गोवंश के अवशेष देखकर पुलिस के भी हाथ- पांव फूलने लगे। आनन-फानन में अवशेषों को सैंपल इकठ्ठा कर बाकी बचे अवशेषों को दफना दिया गया।

गठरी में बांध कर फेंके गए थे सिर और पैर
घटनास्थल के आसपास बिखरे मांस के लोथडो और खून गोवंशों के साथ हुए क्रूरता का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है। सिर, पैर और कई अवशेषों को गठ्ठरों में बांध कर फेंका गया था। बहुत सारा अवशेष खेतों फेंक दिया गया था।

जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोवंशों को यहीं पर काटा गया और फिर इसका मांस कहीं और भेज दिया गया। ​जो, हिस्सा नहीं जा सका, उसे वहीं छोड़ दिया गया होगा।

छुट्टा गोवंशों को ले जाते ग्रामीणों ने देखा था
ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार को शाम के समय कुछ लोग छुट्टा पशुओं को हांक कर इसी बाग की ओर ले जा रहे थे। जिसे देखकर ग्रामीणों ने यह सोचा कि खेत चर रहे पशुओं को ले जाया जा रहा था। लेकिन, शुक्रवार को वहां अवशेष मिलने पर मामला समझ में आ गया।

घटनास्थल पर मिले बड़े और नए फंदे
इतना ही नहीं, घटनास्थल पर नए और बड़े फंदे भी मिले हैं। इससे इन छुट्टा पशुओं को पकड़ने का काम किया गया था। घटनास्थल पर देखने पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कसाईयों पूरी तैयारी के साथ ही इस काम को अंजाम दिया है। SP साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है, मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। दोषी किसी भी हाल में छोड़े नहीं जाएंगे।

कार्रवाई की मांग
स्थानीय भाजपा नेता राजकपूर सिंह, शम्भू चंद,अशोक जयसवाल, संतोष तिवारी, देवेश निषाद, गुड्डू राय, मीनू शुक्ल, रत्न प्रकाश दूबे ने कहा कि जनता इस घटना से आक्रोशित है। प्रशासन से तुरंत दोषियों पर गिरफ्तार कर कार्रवाई करे। वहीं, गोला पुलिस ने अज्ञात लोगों पर गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img