वाराणसी में आज से अग्निवीर भर्ती शुरू हुए
वाराणसी | वाराणसी में अग्निवीर सेना भर्ती आज से शुरू हो गई है। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में सुबह से ही आर्मी में भर्ती होने के लिए युवकों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं मैदान में बाहरियों के प्रवेश प्रतिबंध लगाया गया है।
आज सुबह छह बजे से 39 जीटीसी में रणबांकुरों ने दौड़ लगाई। आज गोरखपुर जिले की दौड़ रही जिसमें तमाम सेना भर्ती में आए भर्ती के नौजवानों ने कहा की जिस मैदान में दौड़ हो रही थी उसमें काटे थे। तमाम लोगों को काटों से समस्या पैरों में सूजन हो गई। इसी में एक अवनीश यादव जो गोरखपुर से आए थे इन्होंने कहा कि मैदान में कांटे होने की वजह से पैरों में सूजन हो गई और कुछ दूर ही दौड़ कर वो छट गए।