Tuesday, March 28, 2023
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़आक्रोशित आप ने फूंका मोदी सरकार का पुतला , विरोध

आक्रोशित आप ने फूंका मोदी सरकार का पुतला , विरोध

रसड़ा (बलिया) आक्रोशित आप ने फूंका मोदी सरकार का पुतला , विरोध दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रसड़ा आजाद चौराहे पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रसड़ा आजाद चौराहे (हिता का पुरा मोड़) पर जुटे और इस घटना पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोदी सरकार और सीबीआई का पुतला दहन किया।
मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर सीबीआई ने असंवैधानिक तरीके से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। इससे देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ आगाज है, आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस घटना के विरोध में प्रदर्शन और कार्यक्रम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इस गिरफ्तारी से भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश की जनता सब देख रही है। वर्ष 2024 के आम चुनाव में और उसके बाद यूपी के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बब्लू राजभर, अनिल रावत, अम्रीश चौबे, प्रहलाद गुप्ता व अंजनी तिवारी के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img