भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
ख़बर को शेयर करे

लखनऊ । भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली व‍िधानसभा सीट पर पांच द‍िसंबर को होने वाले उपचुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सपा के गढ़ मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज शाक्य को प्रत्‍याशी घोष‍ित क‍िया है। रामपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में आकाश सक्सेना को उम्‍मीदवार बनाया है। मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से राजकुमार सैनी को टिकट द‍िया गया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर के खेड़ा धौलपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक जुलाई 1968 को हुआ है। उनकी शिक्षा एमकाम है। इटावा लोकसभा से वे दो बार सांसद 1999 व 2004 में चुने गए थे। 2012 में वे इटावा विधान सदर के विधायक भी रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का खास माना जाता है।

विधान सभा चुनाव से पहले वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वर्ष 2009 में इटावा लोकसभा सीट सुरक्षित होने पर उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था जिसमें वह हार गए थे। उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरूआत की है और छात्र संघ के महामंत्री भी रहे हैं। जसवंतनगर में उनके पिता के नाम पर धनीराम शाक्य इंटर कालेज भी है। उनकी पत्नी डा. सीमा शाक्य वर्ष 2011 में जसवंतनगर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। रघुराज शाक्य 16 नवंबर को नामांकन करेंगे। बता दें क‍ि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

इसे भी पढ़े   सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे सीएम मान,गांव में विरोध प्रदर्शन

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *