बिहार में हिंसा की साजिश! CM नीतीश बोले- किसी ने कुछ गड़बड़ किया है

बिहार में हिंसा की साजिश! CM नीतीश बोले- किसी ने कुछ गड़बड़ किया है
ख़बर को शेयर करे

पटना । बिहार के अलग-अलग जिलों में रामनवमी के अगले दिन शुक्रवार को जमकर हिंसा हुई। सीएम के गृह जिला नालंदा और रोहतास में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए धारा 144 लागू है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार हिंसा को लेकर साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि बहुत दुख की बात है। हमें कल जैसे ही पता चला, अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है। हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए।

वहीं, भाजपा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का दौरा रद कर दिया। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां किसी को देख कर काम नहीं होता है। केंद्रीय मंत्री हमेशा आते ही रहते हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाती है। राज्य सरकार हमेशा अपनी ज़िम्मेदारी निभाती है। हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं। वे (भाजपा) लोग ध्यान न रखें वो अलग बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह क्यों आ रहे थे और अब क्यों नहीं आ रहे हैं, वे ही बता सकते हैं।

पटना स्थित अधिवेशन भवन में बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस समारोह के लिए पहुंचे सीएम नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सासाराम में जो भी हुआ, वह सामान्य घटना नहीं है। सीएम ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। ये सब बदमाशी कर रहे हैं। इसमें किसी ने कुछ गड़बड़ किया है। वरीय अधिकारी मामले को देख रहे हैं। बिहार में सबकुछ ठीक चल रहा था। इससे पहले कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ था। अब इस तरह की गड़बड़ी कौन कर रहे हैं, यह भी देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े   ननद से शादी करने वाली भाभी ने बताया-कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी, बोली-मैंने लिंग परिवर्तन कराने का सोचा है

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *