FIFA 2022 में इस फुटबॉल की पत्नी ने बिखेरा जलवा,शरीर पर टैटू देख फैंस हुए दीवाने
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी पार्टनर्स भी काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। इस लिस्ट में फ्रांस की टीम के खिलाड़ी थियो हर्नांडेज की वाइफ जो क्रिस्टोफोली भी शामिल हैं। क्रिस्टोफोली अपने टैटुओं को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने शरीर के अधिकांश हिस्सों पर टैटू बनवाए हुए हैं।
थियो हर्नांडेज की वाइफ क्रिस्टोफोली इंस्टाग्राम मॉडल और ब्लॉगर है। आपको बता दें कि क्रिस्टोफोली को टैटू मॉडल भी कहा जाता है।
फ्रांस की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022सुपर-16 में जगह बनाने वाली पहली टीम थी। इस दौरान क्रिस्टोफोली फ्रांस के सभी मैचों में मैदान में दिखाई दी थीं.
26 साल की जो क्रिस्टोफोली के अर्जेंटीनी खिलाड़ी सर्जियो अगुएरो के साथ भी अफेयर के चर्चे रह चुके हैं। साल 2018 के दौरान इन दोनों को एक क्लब के बाहर साथ में देखा गया था।
क्रिस्टोफोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर 1.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके द्वारा शेयर की गई फोटोज फैंस के बीच काफी छाई रहती हैं।
मौजूदा चैंपियन फ्रांस का सामना प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की टीम से होगा। फ्रांस की नजर इस मुकाबले को जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर रहने वाली है।