Updated on 25/July/2022 5:18:55 PM
नई दिल्ली। 100 करोड़ में राज्यसभा सीट दिलाने और राज्यपाल बनाने का वादा करने वाला रैकेट पकड़ा गया है। सीबीआई ने इस बड़ी कार्रवाई में 4 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है। सीबीआई टीम पिछले कई दिनों से इन पर नजर रख रही थी।
पैसे के लेनदेने से ठीक पहले सीबीआई ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके दूसरे साथियों के भी नाम पता चले हैं। 4 से ज्यादा लोग आरोपी बनाए गए हैं। फिलहाल,100 करोड़ रकम में सौदा होने की बात सामने आई है।
मिले सुराग
सीबीआई अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से फोन इंटरसेप्ट के जरिए कॉल सुन रहे थे। बीते कई दिनों से आरोपियों पर उनकी नजर थी। डील जब फाइनल होने वाली थी तभी आरोपी को दबोच लिया गया।
आरोपियों की हुई पहचान
सीबीआई ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। महाराष्ट्र निवासी कमलाकर प्रेमकुमार बांदगर, कर्नाटक निवासी रवींद्र विट्ठल नाइक,दिल्ली निवासी महेंद्र पाल अरोड़ा और अभिषेक बूरा इस डील में शामिल थे।