सूख सकती हैं अंतड़ियां,नहीं रुकेगी उल्टी,जमीन पर गिरी कौन सी चीज खा सकते हैं,क्या नहीं?

सूख सकती हैं अंतड़ियां,नहीं रुकेगी उल्टी,जमीन पर गिरी कौन सी चीज खा सकते हैं,क्या नहीं?
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। जमीन पर गिरा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इसमें कीटाणु और गंदगी मौजूद हो सकते हैं। लेकिन इनके संक्रमित होने का खतरा सतह और फूड के टाइप पर निर्भर करता है। डॉक्टर ने बताया है कि जमीन पर गिरी हुई कौन सी चीज ज्यादा खतरनाक होती है।

क्या आप जमीन पर खाना गिरने के बाद उठाकर खा लेते हैं? बहुत सारे लोगों को ऐसा लगता है कि अगर नीचे गिरने के बाद खाने की चीजों को तुरंत उठा लिया जाए तो गंदगी नहीं लगती। कुछ एक्सपर्ट 3 सेकंड या 5 सेकंड रूल फॉलो करने की सलाह देते हैं।

इस नियम के अनुसार जमीन या नीचे गिरे खाने को जल्दी से उठाकर खा सकते हैं। अगर इस काम में 3 सेकंड या 5 सेकंड से कम का समय लगता है तो खाने पर गंदगी नहीं लगेगी। लेकिन क्या यह तरीका सच में हेल्दी है?

कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर के एक्सपर्टक डॉ. रवि के गुप्ता ने इस नियम को बेकार बताया है। उनका कहना है कि इसकी जगह हमें दूसरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस खाने को गिरने के बाद खाया जा सकता है और किसे नहीं?

पेट की अंतड़ी के लिए खतरनाक
अंतड़िया खाने को पचाने और उससे पोषण सोखने का काम करती हैं। अगर खाने पर गंदगी या कीटाणु लग जाते हैं, तो आंतें इसे भी पचा लेती हैं। जिसकी वजह से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इस समस्या में आंतों में दर्द, मरोड़, पानी की कमी, दस्त और भयानक उल्टी हो सकती है।

इसे भी पढ़े   नदी में महिला का तैरता शव मिलने से मचा हड़कम्प

खाने से फैलने वाली बीमारी
बैक्टीरिया, वायरस, पैरासाइट और केमिकल तत्व खाने को संक्रमित कर सकते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक इनके कारण 200 से ज्यादा बीमारी हो सकती हैं। इसके कारण डायरिया से लेकर कैंसर तक कई खतरनाक बीमारी हो सकती हैं।

क्या कहती है स्टडी?
डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि Rutgers University की एक स्टडी के अंदर इस रूल को अलग-अलग सतह पर परखा गया। जैसे फ्लोर टाइल, दरी, आदि। रिजल्ट में देखा कि खाने पर गंदगी चिपकने के पीछे वक्त की भूमिका नहीं है। सतह और खाने के प्रकार पर कीटाणु लगना निर्भर करता है। ध्यान रखें कि हानिकारक माइक्रोब्स हवा में भी होते हैं।

क्या खा सकते हैं,क्या नहीं?
फल और पिज्जा जैसे नमीदार खाने पर बैक्टीरिया लगने का खतरा ज्यादा होता है। बिस्किट जैसे ड्राई फूड पर इसका खतरा कम रहता है। अगर किसी चीज में खतरा है तो उसे ना खाना ही अच्छा है। लेकिन अगर सतह साफ है और खाना ड्राई है तो रिस्क कम हो सकता है। पब्लिक प्लेस और नमीदार खाने को गिरने के बाद बिल्कुल ना खाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *