लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने पेश किया महिला आरक्षण बिल

लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने पेश किया महिला आरक्षण बिल
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है,जो बेहद ही खास होने वाला है। आज संसद की कार्यवाही नई बिल्डिंग में आगाज होगा। दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर को शुरू होगी।

संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है,जो बेहद ही खास होने वाला है। आज संसद की कार्यवाही नई बिल्डिंग में आगाज होगा। दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर को शुरू होगी।

महिला आरक्षण बिल पेश
नए संसद भवन की लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल पेश किया।

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा लोकतंत्र’
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार एक प्रमुख संविधान संशोधन विधेयक प्रस्तुत कर रही है। इसका उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागेदारी का विस्तार करने है। पीएम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। देश की माताओं, बहनों, बेटियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बधाई देता हूं।

‘सदन का निर्माण देशहित के लिए हुआ’
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भवन बदला है, भाव भी बदलना चाहिए। इस सदन का निर्माण दलहित के लिए नहीं देशहित के लिए हुआ है। मेरी तरफ से आश्वासन देता हूं कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम आपकी आशा पर खरे उतरे। अनुशासन का पालन करें। देश हमें देखता है। हमारे विचार और विमर्श अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारे संकल्प एक ही होते हैं।

नए संसद में पीएम मोदी का पहला संबोधन
नए संसद में पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की गगन चूमी सफलता हर देशवासी को गर्व से भर देती है। भारत की अध्यक्षता में G20 का असाधारण आयोजन विश्व में इच्छित प्रभाव प्राप्त करने जैसी अनूठी उपलब्धियां हासिल करने का अवसर बन गया। इसी आलोक में आधुनिक भारत और प्राचीन लोकतंत्र का प्रतीक नए संसद भवन का शुभारंभ हुआ है।

‘लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण’
नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही शुरू कर रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इसके साक्षी बन सके। इस ऐतिहासिक दिन पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं।”

इसे भी पढ़े   पाकिस्‍तान में चुनाव प्रचार से दुनिया हैरान,नवाज शरीफ की रैली में लाए गए असली शेर और टाइगर

सभी सांसदों ने नए संसद भवन में किया प्रवेश
पीएम मोदी के साथ सभी सांसदों ने नए संसद भवन में प्रवेश किया। इस दौरान सभी ने पदयात्रा करते हुए नए संसद भवन में एंट्री की।

नए संसद जा रहे सांसद
संसद सदस्य पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में जा रहे हैं।

पुराने संसद को संविधान सदन के नाम से जाना जाए-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि संविधान सदन के रूप में जाना जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब हम नए सदन में जा रहे हैं, तब इसकी गरिमा कम न हो। इसे पुरानी पार्लियांमेंट कहना छोड़ देना चाहिए, इसलिए प्रार्थना है कि भविष्य में अगर सहमति दें तो इसको संविधान सदन के रूप में जाना जाए। यह भावी पीढ़ी को एक तोहफा होगा।

‘तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था बनने के संकल्प से आगे बढ़ रहा भारत’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत पांचवी अर्थव्यवस्था पर पहुंचा है लेकिन पहले 3 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं जिस स्थान पर हूं उस जानकारी के आधार और विश्व के गणमान्य लोगों से बातचीत करता हूं उस आधार पर कह रहा हूं कि दुनिया आश्वस्त है कि भारत टॉप 3 में पहुंचकर रहेगा।

‘संसद में 4 हजार से ज्यादा कानून हुए’
पीएम मोदी ने कहा कि 1952 के बाद दुनिया के करीब 41 राष्ट्राध्यक्षों ने हमारे संसदों को संबोधित किया है। हमारे राष्ट्रपति महोदयों ने 86 बार यहां संबोधन किया। अब तक लोकसभा और राज्यसभा ने मिलकर करीब-करीब 4 हजार से अधिक कानून पास हुए।

सेंट्रल हॉल हमें कर्तव्यों के लिए प्रेरित करता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सेंट्रल हॉल हमारी भावनाओं से भरा है। यह हमें भावुक करता है और हमें हमारे कर्तव्यों के लिए प्रेरित भी करता है। संविधान सभा की बैठकों में गहन चर्चा करके हमारा संविधान यहीं पर आकार लिया। 1947 में यहीं अंग्रेजी हुकूमत ने सत्ता हस्तांतरण किया। हमारे राष्ट्रगान और तिरंगे को भी यहीं अपनाया गया।

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में तीन मजारों पर चादर चढ़ाने को लेकर सीनियर डिवीज़न की अदालत में सुनवाई आज

‘ऐतिहासिक फैसलों का साक्षी रहा संसद’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह संसद भवन अनेकों ऐतिहासिक फैसलों और घटनाओं का साक्षी रहा है। आज जनता नए भारत के लिए आकांक्षी है। लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

ये हॉल बेहद महत्वपूर्ण- खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण के दौरान कहा कि संविधान के लिहाज ये हॉल बेहद महत्वपूर्ण है। यह वही सेंट्रल हॉल है जहां संविधान सभी की बैठक होती थी। इस सेंट्रल हॉल में पंडित नेहरू ने आजादी का भाषण दिया। कल प्रधानमंत्री ने भी अपने भाषण में नेहरू जी के भाषण का जिक्र किया, जिसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।

देश को नई ऊंचाईयों तक लेकर जाएंगे- पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि नए संसद भवन में प्रवेश करना एक ऐतिहासिक पल है। मैं इसके लिए आप सभी को बधाई देता हूं। नया भवन हमारी सांस्कृतिक विरासत का उदाहरण है। नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। लक्ष्य बड़ा और राह कठिन है, लेकिन हम अपने दायित्वों को निभाएंगे।

‘ऐतिहासिक पल का बन रहा साक्षी’
लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस मंच पर खड़े होकर मैं गर्व अनुभव कर रहा हूं रहा है। मुझे एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का अवसर मिला, जिसने ऐतिहासिक घटनाओं और कई महत्वपूर्ण घटनाओं का कारवां देखा। ऐसे दिग्गज जिन्होंने इस प्रतिष्ठित सदन,जिसे संविधान सभा भी कहा जाता था, उन्होंने भारत के संविधान को बनाने के लिए अपना दिमाग खपाया और कड़ी मेहनत की।

लोकतंत्र की गवाह रही हूं- मेनका गांधी
सेंट्रल हॉल में सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मैंने 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बीजेपी ज्वॉइन की थी। तब से मैं पार्टी की सदस्य हूं। मैंने सदन की कई घटनाओं को देखा है और लोकतंत्र की गवाह रही हूं।

इसे भी पढ़े   नए पुलिस कमिश्नर ने किया दर्शन पूजन, संभालेंगे कार्यभार

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का स्वागत भाषण
सबसे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि म सभी जानते हैं कि यह सेंट्रल हॉल ब्रिटेन से भारत में सत्ता हस्तांतरण का गवाह रहा है।

सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम की शुरुआत
सेंट्रल हॉल में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इस दौरान विपक्षी के कई सांसद भाषण देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी भी संबोधित करेंगे।

सेंट्रल हॉल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी सेंट्रल हॉल में पहुंच चुके हैं। यहां सभी सांसद भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने विपक्षी सांसदों से भी मुलाकात की और अभिवादन किया।

पुराने संसद में ग्रुप फोटो सेशन
पुराने संसद भवन में सांसदों का फोटो सेशन चल रहा है। ग्रुप फोटो सेशन के लिए पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा सांसद ओम बिरला समेत सभी पार्टियों के सांसद मौजूद हैं।

पुराने संसद भवन में फोटो सेशन
पुराने संसद भवन में सभी सांसद ग्रुप फोटो सेशन के लिए इकट्ठे हुए है। इसके लिए पीएम मोदी भी संसद भवन पहुंच चुके हैं।

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे संसद
विशेष सत्र के लिए गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंच गए हैं। आज संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन है।

नई वर्दी में नजर आए सुरक्षाकर्मी
संसद के विशेष सत्र से पहले संसद भवन में सुरक्षाकर्मी नई वर्दी में दिखाई दिए।

सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन
नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने से पहले सभी सांसदों को ग्रुप फोटो सेशन के लिए भी बुलाया गया है। वहीं, संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे एक कार्यक्रम भी रखा गया है।

नई संसद भवन तक पैदल मार्च
नए संसद भवन में सांसदों के प्रवेश के लिए खास तैयार की गई है। इस दौरान पुरानी बिल्डिंग से सभी सांसद संविधान की प्रति लेकर पैदल मार्च करेंगे। पीएम मोदी सांसदों को लीड करेंगे।

नए संसद भवन में शुरू होगी कार्यवाही
आज से नई संसद में कामकाज शुरू होगा। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1.15 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.15 बजे शुरू होगी।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *