Homeब्रेकिंग न्यूज़धर्म बदलकर किया प्रेम विवाह: अब घरवाले दे रहे जान से मारने...

धर्म बदलकर किया प्रेम विवाह: अब घरवाले दे रहे जान से मारने की धमकी, युवती ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

बरेली | बरेली के भुता थाना क्षेत्र में युवती महविश ने धर्म बदलकर प्रेमी सरन मौर्य से शादी कर ली है। धर्म परिवर्तन के बाद महविश ने अपना महिमा मौर्य कर लिया है। महंत केके शंखधार ने हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमी युगल की शादी कराई। शनिवार दोपहर को महंत केके शंखधार के साथ महिमा और सरन एसएसपी ऑफिस पहुंचे।

प्रेमी युगल ने सीओ को एक पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिमा उर्फ महविश आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने की वजह से उसके घरवाले उसे जान से मारना चाहते हैं। यह लोग उसके पति और ससुराल के लोगों पर फर्जी मुकदमा करा चुके हैं। दोबारा भी करा सकते हैं।
दोनों ने 17 फरवरी को छोड़ा था घर
भुता क्षेत्र के गांव सिगाही मुरावान निवासी सरन मौर्य का गांव की ही महविश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग महजब होने के कारण परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। इसके चलते 17 फरवरी को दोनों घर छोड़कर चले गए। दोनों कुछ दिनों तक चंडीगढ़ में रहे। इसके बाद बरेली वापस आ गए।

महविश उर्फ महिमा और सरन

सरन और महविश बरेली में पंडित केके शंखधार के पास अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंच गए। शंखधार ने दोनों के कागजात देखे। बालिग होने पर डीएम के यहां सूचना भिजवाकर शादी करा दी। दोनों की शादी कराने से पहले पंडित केके शंखधार ने महविश के धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई।
महविश उर्फ महिमा मौर्य ने कहा कि हिंदू धर्म में उसकी आस्था पहले भी थी। अब और बढ़ गई है। उसने बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी की है। वह जिंदगीभर उसी के साथ रहेगी। आरोप है कि उसके घरवाले उसे जान से मारना चाहते हैं। धमकी दे रहे हैं। इसलिए वह एसएसपी ऑफिस सुरक्षा की गुहार लगाई आई।

इसे भी पढ़े   आजम खां के बेटे अब्दुल्ला को लगा बड़ा झटका,विधानसभा सदस्यता हुए रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img