सीएम नितीश की सुरक्षा में सामने आई बड़ी लापरवाही

सीएम नितीश की सुरक्षा में सामने आई बड़ी लापरवाही
ख़बर को शेयर करे

बांका | समाधान यात्रा के क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के मनियां व करझौंसा गांव आएंगे। इस क्रम में शहर के नगर भवन में जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे। साथ ही समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री 84.426 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व 66.563 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, उनके आगमन को लेकर तैयारियों में बड़ी चूक सामने आई है, जहां मृत और सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की ड्यूटी भी कार्यक्रम में लगा दी गई है।

मृत कर्मचारियों की भी कार्यक्रम में लगाई ड्यूटी
समाधान यात्रा में सीएम के आगमन को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल से इतर 375 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इसमें कटोरिया और बांका थाना क्षेत्र में अधिकारियों की तैनाती हुई है। मगर ड्यूटी लिस्ट में कुछ दंडाधिकारी का नाम देखकर उनके कार्यालय के अधिकारी से कर्मचारी तक भौंचक रह गए हैं। मगर इस ड्यूटी पर बोलने की किसी की हिम्मत ही नहीं हुई। नतीजा, अब ड्यूटी वाले कुछ जगहों पर मुर्दे को ड्यूटी करने आनी पड़ेगी या फिर वह जगह खाली रह जाएगी।

जैसे कटोरिया प्रखंड कार्यालय गेट पर ही दंडाधिकारी के रूप में गजेंद्र प्रसाद दंडाधिकारी बने हैं। वे बेलहर में राजस्व कर्मचारी थे, लेकिन चार-पांच महीने पूर्व ही उनका निधन हो गया है। उनके साथ ड्यूटी पर पुलिस पदाधिकारी को भी लगाया गया है। इसी तरह पंचायत सचिव बालकृष्ण यादव, राजेंद्र प्रसाद, नागेश्वर यादव को भी दंडाधिकारी बनाकर लगाया गया है। लेकिन ये तीनों भी काफी पहले सेवानिवृत हो चुके हैं, जबकि ड्यूटी का यह पत्र डीएम अंशुल कुमार व एसपी डा. सत्यप्रकाश के संयुक्तादेश से जारी हुआ है। अब बनाने वाले कर्मी की इसमें लापरवाही समझ से परे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के नाम पर इतनी लापरवाही किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे सकती है।

इसे भी पढ़े   राजद में JDU का विलय होगा? आखिर क्यों भड़के उपेंद्र कुशवाहा

डीएम ने मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम की दी जानकारी
डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मनियां गांव चांदी की मछली बनाने के लिए प्रसिद्ध है। यहां मछली के कारीगरों से बातचीत भी करेंगे। साथ ही तसर अग्र योजना एवं कोकून केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद समेकित कृषिE सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। तालाब में मछली देकर इसका उद्घाटन कर जीविका दीदी को सौंपा जाएगा। सीएम के आगमन को लेकर शहर से लेकर गांव तक प्रशासन ने चकाचक कर दिया है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *