सूरत कोर्ट में अपील दायर करने पहुंच रहे राहुल, हिरासत में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता

सूरत कोर्ट में अपील दायर करने पहुंच रहे राहुल, हिरासत में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को सूरत की ही सेशन अदालत में चुनौती देंगे। राहुल फैसले से के खिलाफ अपील दायर करने आज सूरत जाएंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता भी सूरत जा रहे हैं। इसके अलावा उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी गुजरात जाएंगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं का सूरत जाना शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

सूरत के लिए रवाना हुए राहुल
राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हो गए हैं। सूरत जाने से पहले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी राहुल के आवास पर पहुंची। सोनिया और प्रियंका ने राहुल से मुलाकात की है।

हिरासत में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में भरूच से सूरत जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया। सूरत की सेशन कोर्ट के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में हाथों में पोस्टर लिए हुए हैं।

अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय पर बहस नहीं करेंगे, लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। यह गुजरात में शक्ति प्रदर्शन नहीं है। वह हमारे नेता है और अपने नेता के साथ खड़े होने के लिए छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जा रहे हैं।

बीजेपी का हमला जारी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार पिछड़ों का अपमान करने का काम किया है। दुख इस बात का है कि कांग्रेस ने माफी मांगना तो दूर, दबाव बनाने और डराने का काम कर रही है। जब तीन वर्ष थे तब तो इनके साथ कोई नहीं गया। अब राज्य के मुख्यमंत्रियों को काम-काज छुड़ाकर, इस काम पर लगाया है।

इसे भी पढ़े   श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगे से ऊंचा लगा राहुल गांधी का कट आउट, BJP बोली- 'उनके DNA में है'

23 मार्च को सुनाई गई थी सजा
बता दें कि सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि के मुकदमे में दोषी ठहराया था। अदालत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई है। इस वजह से वायनाड से लोकसभा की उनकी सदस्यता रद कर दी गई।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *