सिर पर शादी और भाई-मां ने किया सोनाक्षी सिन्हा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो?
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वह बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून 2024 को शादी करने जा रही हैं। इस बीच उनके परिवार के साथ रिश्तों को लेकर भी तरह तरह के गॉसिप्स चल रहे हैं। जैसे कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा पूरे परिवार को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं लेकिन बेटी को नहीं करती हैं। वहीं एक्ट्रेस का भाई भी उन्हें फॉलो नहीं करते हैं। अब क्या दावा किया जा रहा है चलिए बताते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर केवल छह लोगों को फॉलो करती हैं। इन 6 लोगों में उनका पूरा परिवार शामिल हैं मगर सोनाक्षी सिन्हा नहीं हैं। पूनम सिन्हा पति शत्रुघ्न सिन्हा,दोनों बेटे लव-कुश और कुछ पार्टी के नेताओं को फॉलो करती हैं।
पूनम सिन्हा के फॉलो करने वाले लोगों में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, तरुणा, लव सिन्हा, कुश सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव करीब 306 लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें कुश सिन्हा, पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर कुछ अन्य परिवार के सदस्य भी हैं। मगर सोनाक्षी सिन्हा भाई की फॉलोइंग लिस्ट में भी नहीं है।
सोनाक्षी सिन्हा भी नहीं करती हैं भाई और मां को फॉलो
जब इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा के फॉलोइंग यूजर्स को देखा गया तो इसमें लव सिन्हा और पूनम सिन्हा का नाम शामिल नहीं था। ‘दबंग’ एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर करीब 488 यूजर्स को फॉलो करती हैं। मगर इसमें परिवार के दो सदस्य नहीं हैं। अब इंस्टाग्राम पर फैमिली का ये अंदाज देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भी धड़ल्ले से रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या नाराज हैं पिता?
कुछ समय पहले ही पहलाज निहलानी ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी और परिवार के रिएक्शन को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा अप्सेट हैं। लेकिन वह ज्यादा समय तक अपनी लाडली से नाराज नहीं रह सकते हैं।
बेटी की शादी को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा
उन्होंने आगे कहा था, ‘एक्टर बेटी की शादी तो अटेंड करेंगे ही। जैसा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि आजकल के बच्चे परमिशन नहीं लेते, वह सीधे इनफॉर्म करते हैं। शत्रुजी ने खुद अपनी मर्जी की लड़की से शादी की है। ऐसा कुछ नहीं है कि उन्हें लड़के (जहीर) से कोई दिक्कत है। ‘