Updated on 04/July/2022 5:21:04 PM
लखनऊ। योगी.2 सरकार के 100 दिन सोमवार को पूरे हो गए। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में 12:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस करके सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी गोरखधंधे से हुआ बर्बाद। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर भर्ती का पेपर में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई।
कांग्रेस ने 100 दिन सरकार की गिनाई कमियां
यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि प्रदेश में हुई हर भर्ती में पेपर लीक हो गया। कानपुर में व्यापारी का अपहरण हो जाता है। हर तरफ कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुशीनगर के फाजिलनगर में व्यापारी की हत्या को इंसाफ दिलाने के लिए बीते 13 दिनों से मैं खुद धरने पर बैठा हुआ हूं।
पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके से सरकार 100 दिन का ढिंढोरा पीट रही है। ना बेरोजगारी पर बात कर रही है। न ही रोजगार देने पर बात कर रही है। ना अपने मेनिफेस्टो को याद कर रही है। जनता त्राहिमाम करने पर मजबूर है।