91 विद्यार्थियों में को मिल रहा स्वर्ण पदक, 37 हजार से अधिक को उपाधियां,ऐसे हो रहा आयोजन

91 विद्यार्थियों में को मिल रहा स्वर्ण पदक, 37 हजार से अधिक को उपाधियां,ऐसे हो रहा आयोजन
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी | बीएचयू में 102वें दीक्षांत समारोह का आयोजन शुरु हो गया है। तीन साल के मेधावियों के गले में सोना चमकता नजर आया। सत्र 2019-20, 2020-21 और 2021-22 शैक्षिक सत्र के कुल 91 विद्यार्थियों को 113 पदक दिए जा रहे हैं। इसमें 11 को चांसलर मेडल जबकि 80 स्वर्ण पदक दिए जा रहे हैं। स्वतंत्रता भवन में सुबह 10 बजे से समारोह की शुरुआत हुई जिसमें मुख्य अतिथि पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा हैं। कार्यक्रम में 37 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जा रही हैं।

बता दें कि , विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 के बाद से दीक्षांत समारोह का आयोजन कोरोना संक्रमण की वजह से नहीं हो पाया था। अब जब स्थिति सामान्य हुई है तो तीन साल का समारोह एक साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन के साथ ही परिसर के संकायों, विभागों में समारोह की तैयारियां देर शाम तक चलतीं रहीं। विश्वविद्यालय की ओर से पदक पाने वालाें की सूची जारी की गई है। इसमें 11 चांसलर मेडल पाने वालों में सात छात्र संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के हैं। इसके अलावा कुल 91 पदक पाने वालों में 63 बेटियों के नाम हैं।

संकायों, संस्थानों में सात दिसंबर से उत्तरीय, साफा का वितरण किया जा रहा है। समारोह के एक दिन पहले शुक्रवार को इसके लिए संकायों में मारामारी जैसा नजारा दिखा। सबसे खराब स्थिति कला संकाय में देखने को मिली। यहां उत्तरीय, साफा लेने बड़ी संख्या में विद्यार्थी सुबह 10 बजे समय से पहुंच गए, लेकिन यहां उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्र देर शाम तक परिधान के लिए परेशान रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी युवक की हत्या, गंगा किनारे कई टुकड़ों में कटी मिली थी लाश!


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *