दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट के बंदी ने जिला जेल में किया सुसाइड

दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट के बंदी ने जिला जेल में किया सुसाइड
ख़बर को शेयर करे

बरेली। बरेली जिला जेल में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा में सजा काट रहे बंदी अभिषेक शर्मा (24) पुत्र सूर्य प्रकाश शर्मा ने मंगलवार की रात जिला जेल में आत्महत्या कर ली। उसका शव जेल अस्पताल के अंदर पंखे में लटका मिला। गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। परिवार ने जेल कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ निवासी सेल्समैन सूर्य प्रकाश शर्मा का बेटा अभिषेक शर्मा साढ़े चार साल से जिला जेल में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा में सजा काट रहा था। आरोप था,उसने इज्जतनगर बसंत विहार की किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर बलात्कार किया था। इस मामले में किशोरी के परिवार की ओर से इज़्ज़तनगर थाने में आरोपी अभिषेक शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार, अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें अभिषेक को साढे चार साल पहले सजा हो गई।

अभिषेक के पिता सूर्य प्रकाश का कहना है, बुधवार की सुबह 9:30 बजे जिला जेल से उनके पास फोन आया। आपके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। गमछे का फंदा बनाकर पंखे में लटक गया है। सूचना मिलते ही परिवार के तमाम लोग जिला जेल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। सूर्य प्रकाश का आरोप है, उनके बेटे ने उन्हें बताया था, जेल में उसका उत्पीड़न हो रहा है। वहीं लड़की पक्ष पर भी आरोप लगाया है। धमकियां दी जाती थीं, अभी सजा हुई है।

जेल में ही मार दिया जाएगा। बार-बार यही कहा जाता था,अब जेल से जिंदा बाहर नहीं आएगा। सूर्य प्रकाश का कहना है, वह इस मामले की जिला प्रशासन से शिकायत करेंगे। अगर यहां भी न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाएंगे। बिथरी पुलिस ने अभिषेक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिषेक जिला जेल अस्पताल के दवा स्टोर विभाग में काम करता था।

इसे भी पढ़े   मुंबई का रहने वाला है एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शख्स, जल्द होगी गिरफ्तारी

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *