Wednesday, May 31, 2023
spot_img
Homeखेलप्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में,रजक पदक जीता

प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में,रजक पदक जीता

प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर नया इतिहास रचा। गोस्वामी ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग (42:34.30) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। कीनिया की एमिली वामुस्यी नगी (43:50.86) ने कांस्य पदक जीता।

एक अन्य भारतीय भावना जाट 47:14.13 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहीं। हरमिंदर सिंह दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

प्रियंका ने सीटी बजते ही ट्रैक पर बढ़त हासिल कर ली और 4,000 मीटर के बाद वह पहले स्थान पर थीं। इसके कुछ देर बाद ही वह जेमीमा और केन्या की एमिली वामुस्यी एन्जी से पिछड़ गयीं। जब प्रतियोगिता में सिर्फ दो किमी की दूरी बची थी, तब प्रियंका ने शानदार वापसी करते हुए केन्या की प्रतद्विंदी को पछाड़ा और रजत पदक हासिल किया। 

यह ट्रैक एंड फील्ड आयोजनों में मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद में रजत) और तेजस्विनी शंकर (ऊंची कूद में कांस्य) के बाद भारत का तीसरा पदक है। इसी के साथ प्रियंका रेसवॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गयीं। वह इस खेल में राष्ट्रमंडल पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी भी हैं। इससे पहले, हरमिंदर सिंह ने दिल्ली 2010 खेलों की 20 किमी रेसवॉकिंग प्रतियोगिता में कांस्य जीता था।

इसे भी पढ़े   ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर समेत अन्य पर केस:मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img