पुत‍िन की कार को बम से उड़ाने की कोशिश:रूसी राष्ट्रपति के काफिले को एंबुलेंस ने रोका

पुत‍िन की कार को बम से उड़ाने की कोशिश:रूसी राष्ट्रपति के काफिले को एंबुलेंस ने रोका
ख़बर को शेयर करे

मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए। हालांकि,रूस ने इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,पुतिन की लिमोजिन कार के पास बम फेंका गया। इसके बाद धमाके की तेज आवाज सुनाई दी। हमला कब और कहां हुआ इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

घर लौट रहे थे पुतिन
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पुतिन अपनी लिमोजिन कार से घर लौट रहे थे। तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ। पुतिन की कार को 5 गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं। पहली गाड़ी को एक एंबुलेंस ने रोक दिया। इसके बाद दूसरी गाड़ी को भी ब्लॉक कर दिया गया। पुतिन तीसरी गाड़ी में बैठे थे। उनकी गाड़ी के लेफ्ट टायर के पास तेज धमाका हुआ और धुआं उठने लगा। उनके सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत एक्शन में आए और पुतिन को सुरक्षित तरीके दूसरी जगह ले जाया गया।

दो महीने पहले भी हुई थी पुतिन को मारने की कोशिश
यूक्रेन के एक अधिकारी ने दावा किया था कि दो महीने पहले यानी मई में पुतिन की हत्या की कोशिश हुई थी। इसमें वो बच गए थे। यूक्रेन के इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट के चीफ काइरिलो बुडानोव ने कहा था- पुतिन को जान से मारने की नाकाम कोशिश 2 महीने पहले की गई थी।

आत्मघाती हमला होने की आशंका
एक रूसी टेलीग्राम चैनल के मुताबिक- ये हमला आत्मघाती हो सकता है। क्योंकि जिस एंबुलेंस ने पुतिन के काफिले की पहली कार को रोका था उसका ड्राइवर मृत पाया गया। उसकी डेडबॉडी मिली। वहीं, पुतिन को एस्कॉर्ट कर रही इस पहली कार में मौजूद 3 लोग लापता हो गए।

इसे भी पढ़े   Map से लेकर सर्च तक फ्री में सभी सेवाएं दें, इस तरह अरबों डॉलर कमा रहा Google

हिरासत में पुतिन का हेड बॉडीगॉर्ड
रूसी टेलीग्राम चैनल ने ये दावा किया कि पुतिन के हेड बॉडीगॉर्ड समेत कई गॉर्ड्स को सस्पेंड करके हिरासत में लिया गया है। पुतिन के मूवमेंट की जानकारी उनकी सिक्योरिटी सर्विसेस के अलावा किसी को नहीं थी। इसलिए गॉर्ड्स को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया।

पुतिन के अपने ही कर रहे उनका विरोध
यूक्रेन पर हमले के बाद से ही पुतिन रूसी अधिकारियों और लोगों की विरोध झेल रहे हैं। UN में रूस के डिप्लोमैट बोरिस वोन्देरेव ने सिक्योरिटी काउंसिल के पद से इस्तीफा दे दिया था। जंग की 28वें दिन पुतिन के सीनियर एडवाइजर एंतोली चुबाइस ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की भी कार एक्सीडेंट में घायल
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की कार एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। यूक्रेन के कीव इंडिपेंडेंट अखबार के मुताबिक, जेलेंस्की को मामूली चोट आई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया कि यह हादसा कब हुआ। जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही नकीफोरोव ने भी हादसे की पुष्टि की। उनके मुताबिक, जेलेंस्की के काफिले से कहीं जा रहे थे, तभी एक कार बेकाबू होकर काफिले की कुछ गाड़ियों से टकराई। जेलेंस्की और उनके ड्राइवर को हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

पुतिन के राइट हैंड की बेटी की धमाके में मौत
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की बम धमाके में मौत हो गई। दारया दुगिन मॉस्को में आयोजित एक म्यूजिक प्रोग्राम से घर वापस लौट रही थीं। धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे किसका हाथ है इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली।

इसे भी पढ़े   'लड़की हूं-लड़ सकती हूं, लेकिन राजस्थान नहीं जा सकतीं',बिना नाम लिए अनुराग ठाकुर ने प्रियंका पर साधा निशाना

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *