Wednesday, June 7, 2023
spot_img
Homeपॉलिटिक्ससत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया,भड़के केजरीवाल

सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया,भड़के केजरीवाल

नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जो बीते 9 महीने से ज्यादा वक्त से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं, उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी को लेकर अब आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे तानाशाही बताया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है- सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।’

केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।’

इसे भी पढ़े   गर्मियों में फालसे खाने से मिलेंगे फायदे,इस तरीके से बनाएं शरबत
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img