गायक Vani Jairam अपने घर पर पाई गई मृत, हाल ही में पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित

गायक Vani Jairam अपने घर पर पाई गई मृत, हाल ही में पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली । तमिलनाडु से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर आई है। सिंगर वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ऑफिशियल ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘तमिलनाडु की सदाबहार गायक वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।’

वाणी जयराम ने 78 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है
दिवंगत गायिका वाणी जयराम की उम्र 78 वर्ष थी। उन्होंने चेन्नई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को सदमा लगा है और उनमें शोक की लहर फैल गई है। उन्होंने अपने जीवन में 10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वह अपने नुंगंबकम् स्थित आवास पर मृत पाई गई हैं। उनकी मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके पति जयराम ने 2018 में अंतिम सांस ली थी।

वाणी जयराम का जीवन काफी सफल रहा है
वाणी जयराम का जीवन काफी सफल रहा है। वह क्लासिकल ट्रेंड म्यूजिशियन परिवार से हैं। उन्होंने 1971 में प्लेबैक सिंगिंग को अपने करियर के तौर पर चुना। इसके बाद वह लगातार पांच दशकों तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रही। उन्होंने 19 भाषाओं में गाने गाए है। इनमें से कई गानों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वहीं, उनके कई गानों को राज्य सरकार ने भी पुरस्कृत किया है।

इसे भी पढ़े   BHU में बिना लाइसेंस बनाई व बेची जा रहीं आयुर्वेदिक दवाएं, शासन तक पहुंचा मामला मगर कार्रवाई नहीं

वाणी जयराम को बड़ा ब्रेक 1971 में आई फिल्म गुड्डी से मिला था
वाणी जयराम को बड़ा ब्रेक 1971 में आई फिल्म गुड्डी से मिला था। उन्होंने कई संगीतकारों के साथ काम किया है। इसमें एमएस विश्वनाथन, केवी महादेवन, चक्रवर्ती, इलायराजा और सत्यम शामिल है। वाणी जयराम के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारियां अभी नहीं मिल पाई है। वहीं, उनके निधन से तमिलनाडु की फिल्म इंडस्ट्री में भी दुख की लहर छा गई है। कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *