फिर चली गोली,पुलिस कर रही…………
-भय का माहौल
वाराणसी। चितईपुर थाना अंतर्गत एक मकान पर बदमाशों ने गोली चला दी और बड़े आराम से चलते बने। यह देखते ही लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।मौके पर पुलिस पहुँचकर अपनी पुरानी परंपरा (जांच पड़ताल) में जुटी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके के गेस्ट हाउस में एक युवती रहती थी। जिसके प्रेमी ने उसके घर छोड़ने पर गोली चलाई है। जिसको लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।
इस दौरान डीसीपी गौरव बंशवाल का कहना है कि बुधवार की देर रात प्रेम प्रसंग के मामले में गेस्ट हाउस में गोली चली है। जिसका प्रेमी ही अपने साथियों के साथ भय का माहौल बनाने के लिए एक राउंड फायरिंग किया है। उस वक्त लड़की गेस्ट हाउस में ना हों कर अपनी सहेली के घर गई थी। जिससे उसका प्रेमी उसके न मिलने पर गोली चलाया है। जिसमे आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों देवरिया के रहने वाले है और गेस्ट हाउस के मालिक का कहना है कि तीन महीना पहले आई थी और कोर्स कर रही थी।