पूर्णिया में छेड़छाड़ से परेशान होकर दार्जिलिंग की महिला चलती बस से कूदी, हालत गंभीर

पूर्णिया में छेड़छाड़ से परेशान होकर दार्जिलिंग की महिला चलती बस से कूदी, हालत गंभीर
ख़बर को शेयर करे

पूर्णिया। पूर्णिया में सिलीगुड़ी से आ रही एक बस से दार्जिलिंग की एक महिला ने छलांग लगा दी। चलती बस से कूदने के कारण महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। आनन-फानन में महिला को बायसी पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि 35 वर्षीय महिला दार्जिलिंग की रहने वाली है और स्कूल की शिक्षिका है।

बताया जा रहा है कि महिला किसी जानकार के साथ बस में सफर कर रही थी। बस में महिला के साछ छेड़छाड़ की गई, जिससे परेशान होकर महिला ने चलती बस से छलांग लगा दी। हालांकि, महिला के साथ किसने छेड़खानी की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। विशेष जानकारी के लिए पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके परिजनों का भी इंतजार किया जा रहा है, ताकि और जानकारी मिल सके।

बदमाशों की फायरिंग में बाल-बाल बचे मुखिया पति
बसंतपुर चिंतामणि पंचायत की मुखिया सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर मंगलवार की रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हमले में दौलत सिंह बाल-बाल बच गए। घटना बलिया पेट्रोल पंप के पास हुई। मुखिया के पति ने बताया कि मंगलवार की रात वह बसंतपुर चिंतामणि पंचायत क्षेत्र के बलिया गांव में सड़क ढलाई का काम संपन्न कराकर अपने घर करमनचक जा रहे थे। बलिया पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने उनके ऊपर गोली चला दी। शुक्र रहा गोली लगी नहीं।

वहीं, गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके का फायदा उठाकर अपराधी वहां से भागने गए। पुलिस के अनुसार मुखिया के पति ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उन्होंने बलिया ओपी में लिखित आवेदन दिया है। बलिया ओपी प्रभारी सदानंद साह ने बताया कि गोली चलने का मामला संदिग्ध है। मुखिया पति और आरोपितों के टकराव हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   सम्पति के लालच में बुजुर्ग को किया घर में बंद,हत्या की साजिश

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *