भूमि अर्जन कानून के उल्लंघन के खिलाफ किसानों का आक्रोश

भूमि अर्जन कानून के उल्लंघन के खिलाफ किसानों का आक्रोश

15 दिन में बड़े आंदोलन की चेतावनी

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस के किसानों और कामगारों की जमीन, रोजगार, अधिकारों एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा को लेकर गुरुवार को शास्त्रीघाट, वरुणापुल कचहरी पर किसान अधिकार सभा का आयोजन किया गया। किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसान नेता विनय शंकर राय मुन्ना की अध्यक्षता में हुई सभा में वाराणसी की विभिन्न विकास योजनाओं से प्रभावित किसानों ने भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के कथित उल्लंघन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। किसानों ने एकजुट होकर बड़े आंदोलन का ऐलान किया और एडीएम सिटी को 15 दिन के अल्टीमेटम के साथ ज्ञापन सौंपा।

rajeshswari

सभा में ट्रांसपोर्ट नगर, काशी द्वार, स्पोर्ट्स सिटी, वर्ल्ड सिटी एक्सपो, मेडिसिटी, विद्या निकेतन सिटी, वैदिक सिटी, रिंग रोड, डोमरी शहरी वन योजना, गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड रोड, रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल, जीटी रोड आवासीय योजना, बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तारीकरण, रुद्र काशी टाउनशिप मढ़नी, आनंद काशी टाउनशिप कल्लीपुर और वरुणा विहार सहित विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्य अतिथि अविनाश काकड़े ने आरोप लगाया कि बनारस के मूल निवासियों को उजाड़कर पूंजीपतियों को बसाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अब अपने अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।

किसान नेता विनय शंकर राय मुन्ना ने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन लेकर काशी में बहुमंजिली आवासीय इमारतें बनाकर मोक्ष के नाम पर व्यापार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के वैधानिक अधिकारों और भूमि अर्जन पुनर्वास कानून का पालन सुनिश्चित कराना जरूरी है।

इसे भी पढ़े   पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताकर कार्रवाई से इनकार

सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भूमि अर्जन पुनर्वासन कानून-2013 के प्रावधानों का पालन कराने और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए शासन-प्रशासन को 15 दिन का समय दिया जाएगा। इस संबंध में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार 15 दिनों के भीतर प्रभावित किसानों के साथ बैठक कर कानून के अनुपालन की घोषणा नहीं करती है तो वाराणसी में व्यापक किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

सरदार सेना के रोहनिया विधानसभा प्रभारी राजेश भाई पटेल ने कहा कि सरकार के कथित दमनकारी और अवैधानिक कृत्यों के खिलाफ किसान एवं कामगार एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन करेंगे। बनारस की जमीन, रोजगार और बनारसीयत को बचाने के लिए कानून से मिले अधिकारों का पालन कराना ही इस सभा का मुख्य उद्देश्य है।

सभा में राजेश भाई पटेल, शशि प्रताप सिंह, शमीम नोमानी, प्रजानाथ शर्मा, रामधीरज, अशोक पटेल, नित्यानंद राय, सुनील सिंह, अमलेश पटेल, विजय नारायण वर्मा, संतोष पटेल, उदय पटेल, रमेश पटेल, प्रेम शाह, मेवा पटेल, दिनेश तिवारी, धनंजय त्रिपाठी, रामजन्म, मनीष शर्मा, राहुल, विजयशंकर, रामनरायन, नीरज, संदीप, रवि, उर्मिला, जगरानी, राधिका, सुनीता और चमेली सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *