हिरण के खून से क्यों नहाते हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन?

हिरण के खून से क्यों नहाते हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन?
ख़बर को शेयर करे

रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली।रूस के राष्ट्रपति पुतिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए हिरणों के सींगों से निकाले गए खून से नहाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन कैंसर विशेषज्ञ के साथ कई बार यात्राएं कर चुके हैं।

रूस के राष्ट्रपति की फाइल तस्वीर

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों ही देशों के लीडर्स ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की हों या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दोनों नेताओं के बारे में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। शायद आप भी ये जानकर हैरान होंगे कि राष्ट्रपति पुतिन हिरण के खून से नहाते हैं।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की पहचान एक सख्त नेता के तौर पर है। इसके अलावा पुतिन आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं। उनकी लाइफस्टाइल की चर्चा अक्सर होती है। शानदार लाइफ व्यतीत करने वाले रूस के राष्ट्रपति के नहाने का तरीका भी बिल्कुल अलग है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन हिरण के खून से नहाते हैं
व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन हिरणों के सींगों से निकाले जाने वाले तरलनुमा ‘खून’ में नियमित रूप से नहाते हैं। इससे शारीरिक शक्तियां बढ़ जाती हैं। इस बात का भी दावा किया गया कि पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर हमेशा होता है। बता दें, पुतिन 70 वर्ष की आयु में पहुंचने वाले हैं और इस वजह से वह अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। इस वजह से वह इस तरह के प्रयोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   लाहौर में 8 में से 3 स्टूडियो ही बचे,जिनकी जमीन पर भी बन गए चोरी की गाड़ियां रखने के गोदाम

डेली मेल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि पुतिन को इस अजीबोगरीब इलाज के बारे में मौजूदा रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने 2000 के दशक के मध्य में हिरण के सींगों से निकाले गए सुगंधित अर्क से भरे बाथटब में स्नान किया था।
खबर के अनुसार इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि साइबेरिया के अल्टाई लाल हिरण के सींग शरीर को खूबसूरत बनाने में असरदार हैं या नहीं। पुतिन के बारे में लगातार कहा जा रहा है कि उन्होंने यूक्रेन पर हमला ऐसे समय पर किया जब वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं जिसे उन्होंने रूस के लोगों से छिपाकर रखा है। रूस में प्रतिबंधित और विदेशों से काम करने वाले Proekt मीडिया की एक नई रिपोर्ट में पुतिन के बारे में कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *