महिला बोली-मुझसे इंसानी मांस पकवाया,खाने को भी मजबूर किया;सैकड़ों बार रेप किया

महिला बोली-मुझसे इंसानी मांस पकवाया,खाने को भी मजबूर किया;सैकड़ों बार रेप किया
ख़बर को शेयर करे

न्यूयॉर्क। अफ्रीकी देश कांगो में महिलाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इनकी कहानी अब दुनिया के सामने आने लगी है। हर दिन उग्रवादी महिलाओं को किडनैप कर उनका रेप करते हैं। ऐसी ही एक घटना ने दुनिया को झकझोर दिया है। एक महिला के साथ कई बार रेप किया गया। इतना ही नहीं उससे जबरन मानव मांस पकवाया गया और बाद में उसे खिलाया भी गया।

इस घटना के बारे में वुमन राइट ग्रुप-फीमेल सॉलिडेरिटी फॉर इंटीग्रेटेड पीस एंड डेवलपमेंट (SOFEPADI) की अध्यक्ष जूलिएन लुसेंग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, UNSC कांगो पर एक नियमित ब्रीफिंग के लिए बैठक कर रही थी। इस दौरान जूलिएन ने उग्रवादियों की हैवानियत का शिकार हुई महिला की कहानी सुनाई।

एक आदमी की आंतें ही निकाल लीं
लुसेंग ने कहा- उग्रवादियों ने महिला का अपहरण कर लिया था। वह परिवार के एक अन्य सदस्य को छुड़वाने के लिए गई थी। उसके साथ कई बार रेप किया गया। महिला के सामने एक अन्य आदमी का गला भी काट दिया गया। हैवानियत यहां भी नहीं थमी। उस आदमी की आंतें भी निकाल ली गईं।

कैदियों को मानव मांस खिलाया
UNSC को बताते हुए लुसेंग ने बताया कि महिला ने कहा- उग्रवादियों ने मेरे साथ साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया। मारे गए आदमी की आंतें पकाने और फिर खाने को कहा गया। वहां के सभी कैदियों को मानव मांस खिलाया गया।

महिला का कई बार रेप किया गया
लुसेंज ने कहा- इस महिला को कुछ दिनों के बाद रिहा कर दिया गया, लेकिन घर लौटने के समय एक और उग्रवादी समूह ने उसे किडनैप कर लिया। यहां भी उससे रेप किया गया। यहां भी उसे मानव मांस पकाने और खाने के लिए कहा गया। काफी टॉर्चर के बाद महिला बचकर भाग निकली।

इसे भी पढ़े   गौसपुर टिकरी और भेलखा में बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया

कांगो के बारे में कुछ फैक्ट्स
कांगो की आबादी 7 करोड़ है। ये पश्चिमी यूरोप के बराबर है।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में सरकारी सैनिकों और उग्रवादियों के बीच करीब 20 साल से संघर्ष जारी है।
कांगो को दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा अनसेफ या खतरनाक माना जाता है।
2011 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां हर दिन 1,152 महिलाएं रेप का शिकार होती हैं।
2006-07 में जब संघर्ष चरम पर था तो कांगो के नॉर्थ किवु प्रांत के बड़े शहर गोमा को रेप कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाता था। हर घंटे 48 महिलाओं का बलात्कार होता था।
एक अमेरिकी जर्नल के मुताबिक, 2006 से 2007 के बीच 4 लाख महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया।
यहां के हालात बेहद डरावने हैं। गृहयुद्ध, रेप, लूट-खसोट, मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति, बच्चों के हाथों में हथियार, भारी भ्रष्टाचार। हर मामले में इसकी स्थिति खराब है।
कांगो में उग्रवादियों के बड़े हमले

मई 2022 में इटुरी प्रांत में एक खदान के पास बसे गांव पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें कम से कम 52 लोग मारे गए थे। 100 से अधिक लापता हो गए थे।
मार्च में उग्रवादियों ने 8 शांति सैनिकों को मार दिया था। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र सैनिकों को लेकर जा रहे एक हेलिकॉप्टर को मार गिराया था। इस घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा था।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *