मुख्यमंत्री आज शहर में: हौसला बुलंद बदमाशों ने क्रिकेट कोच को मारी गोली

मुख्यमंत्री आज शहर में: हौसला बुलंद बदमाशों ने क्रिकेट कोच को मारी गोली
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी(जनवार्ता)। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में रहेंगे,, उनकी सभा है। निकाय चुनाव की वजह से पुलिस की मुस्तैदी बढ़ी है। बावजूद इसके हौसला बुलंद बदमाशों ने वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे  क्रिकेट कोच राम लाल यादव उर्फ दादा (62) को गोली मार दी। पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से घायल राम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। 

सुबह-सुबह वारदात से हड़कंप मच गया है। रोज की भांति वह सोमवार सुबह 5:30 बजे डीएवी कॉलेज मैदान पहुंचे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने राम लाल पर फायर झोंक दिया। 

क्रिकेट कोच राम लाल के पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। अलसुबह डीएवी कॉलेज के मैदान में गोली चलने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए कॉलेज के गेट से होकर भाग गए। सूचना मिलते ही राम लाल के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन रामलाल को इलाज के लिए मलदहिया स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रामलाल को बदमाशों ने क्यों गोली मारी है, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पुरानी रंजिश को केंद्र मानकर मामले की जांच कर रही है।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   चंदौली के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा:वीरेंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *