ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की 74 साल की उम्र में ताजपोशी,2000 मेहमान कार्यक्रम में हुए शामिल

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की 74 साल की उम्र में ताजपोशी,2000 मेहमान कार्यक्रम में हुए शामिल
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की 74 साल की उम्र में शनिवार को ताजपोशी हुई,जिसके साथ ही प्रिंस चार्ल्स आधिकारिक तौर पर 15 देशों के किंग बन गए हैं। लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर ऐबे में हुए राजतिलक समारोह में दुनियाभर के करीब 2000 शाही मेहमान शामिल हुए। समारोह में प्रिंस विलियम पत्नी केट और बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए तो वहीं प्रिंस हैरी भी पत्नी मेघन मार्कल और अपने बच्चों के साथ समारोह में शिरकत की। भारत की तरफ से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कोरोनेशन सेरेमनी से पहले उन्होंने शुक्रवार को किंग चार्ल्स से मुलाकात भी की थी।

क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद किंग बने चार्ल्स
ब्रिटेन में राजशाही करीब एक हजार साल पुरानी है और सितंबर 2022 में क्वीन एलिजाबेथ II के निधन के बाद उनके बेटे चार्ल्स राजा बने थे। करीब 8 महीने बाद अब उनकी ताजपोशी हुई और इस इवेंट पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिक्योरिटी के लिए लंदन में 29 हजार पुलिसवाले तैनात किए गए।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   मिर्जापुर में खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *