विश्वनाथ में 4 किमी. लंबी लाइनें,गोरखपुर में CM ने किया रुद्राभिषेक

विश्वनाथ में 4 किमी. लंबी लाइनें,गोरखपुर में CM ने किया रुद्राभिषेक
ख़बर को शेयर करे

लखनऊ। भगवान शिव-पार्वती का विवाह…महाशिवरात्रि है। UP के सभी मंदिरों में जलाभिषेक हो रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ में मंगला आरती के बाद तड़के 3.30 बजे दर्शन शुरू हो गए। अब तक 5 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। मंदिर के चारों के बाहर 3-4 किमी. लंबी लाइन लगी हुई है।

वहीं, गाजियाबाद में जलाभिषेक के दौरान धक्का-मुक्की हुई। यहां पुलिसकर्मी ने लाइन में लगे भक्तों को थप्पड़ मारे, धक्का दिया। पुलिस की अभद्रता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उधर, गोरखपुर में भी मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के बाहर बैठकर फूल और प्रसाद बेच रही महिला को पुलिस ने पीट दिया।

काशी विश्वनाथ धाम:शिव पर जलाभिषेक नहीं,पाइप से चढ़ा दूध
शिवरात्रि पर भक्त ज्योर्तिलिंग को न छू पा रहे हैं, न ही जलाभिषेक कर पा रहे हैं। गर्भगृह के बाहर लगे पाइप से दूध, जल, बेल पत्र, फूल चढ़ाया जा रहा है। गर्भगृह के चारों गेट से केवल झांकी दर्शन हो रहा है। शिवरात्रि पर मंदिर में VIP दर्शन बंद किया गया है।

50% भक्त गंगा द्वार से कर रहे दर्शन
मुख्य मंदिर के 4 गेट्स से भक्तों का एंट्री-एग्जिट हो रहा है। गंगा द्वार से लोगों को अंदर लाया जा रहा है। यहां से दर्शन-पूजन थोड़ा जल्दी हो पा रहा है। पिछले साल 20% भक्तों को गंगा द्वार से ही दर्शन कराए गए थे। इस बार 50% भक्त केवल गंगा द्वार से दर्शन करने वाले हैं। CRPF, NDRF, PAC, लोकल पुलिस और मंदिर के प्राइवेट सिक्योरिटी व्यवस्था संभाल रही है।

शिव की बारात में शामिल होने के लिए 6 लाख भक्त बिना किसी आमंत्रण के ही पहुंचे हैं। काशी विश्वनाथ धाम के अलावा कैथी के मार्कंडेय महादेव, शूलटंकेश्वर, तिलभांडेश्वर, ओंकालेश्वर,कर्मदेश्वर, BHU स्थित विश्वनाथ मंदिर आदि शिवालयों में भी महाशिवरात्रि पर भक्तों की लंबी लाइनें हैं।

इसे भी पढ़े   वृन्दावन में मिला दो महिलाओं का शव

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता सुबह से लगा। करीब 2 किमी. तक भक्तों की लाइनें दिखी। जयघोष के बीच लोगों ने जलाभिषेक किया। वहीं बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ा। नादान महल रोड पर सिद्धिनाथ बाबा मंदिर में भी मुंह अंधेरे लोग पूजा के लिए पहुंच और जलाभिषेक किया।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *