धोनी के बर्थडे पर लगा 41 फीट का कट आउट,7 जुलाई को 41वां बर्थडे मनाएंगे माही

धोनी के बर्थडे पर लगा 41 फीट का कट आउट,7 जुलाई को 41वां बर्थडे मनाएंगे माही
ख़बर को शेयर करे

विजयवाड़ा। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को अपना 41वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। वे लंदन में गुरुवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वे इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। जहां टीम इंडिया को रोहित शर्मा के नेतृत्व में 7 जुलाई से ही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

धोनी के फैंस ने भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने की खास तैयारी की है। विजयवाड़ा में तो पूर्व भारतीय कप्तान का 41 फीट का कट आउट बनाया गया है। जिसमें वे अपना हेलीकाप्टर शॉट जमा रहे हैं। एक फैन ने इस कट आउट का फोटो पोस्ट किया। इसे हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि सात हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब धोनी का कट आउट लगा है। इससे पहले साल 2018 में केरल में 35 और चेन्नई में 30 फीट के कट आउट लगाए गए थे।

दो दिन पहले मनाई थी शादी की सालगिरह
महेंद्र सिंह धोनी ने दो दिन पहले अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई थी। दोनों ने 4 जुलाई 2010 को शादी की थी।

20 मई को खेला था आखिरी मैच
40 साल के धोनी ने आखिरी मैच 20 मई 2022 को खेला था। तब वे पीली जर्सी में नजर आए थे। हालांकि टीम वह मुकाबला 5 विकेट से हार गई। टीम 2022 के IPL सीजन में कुछ खास नहीं कर सकी और अंक तालिका पर नौवें स्थान पर रहते हुए उसने अपना सीजन खत्म किया। इससे पहले 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने चौथी आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वे अब अगले साल अपनी टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वे 2023 के सीजन में CSK की ओर से खेलेंगे।

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों को वुजू में हो रही दिक्कत पर SC का अहम निर्देश

ICC की तीन ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान,टेस्ट में बेस्ट बनाया
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीन ICC टूर्नामेंट जिताए हैं। इनमें 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर पहुंचा था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आए थे।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *