काशी के मौसम का मिजाज बदला, सुबह कोहरा..शाम में गलन

काशी के मौसम का मिजाज बदला, सुबह कोहरा..शाम में गलन
ख़बर को शेयर करे

उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने की वजह से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। सुबह कोहरा दिख रहा है तो शाम होते ही गलन भी बढ़ गई है। गुरुवार को ऐसा ही मौसम देखने को मिला। 

सुबह हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रहने से गलन अधिक लग रही थी। हालांकि बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोहरा भी अधिक रहा, लेकिन दिन में धूप अच्छी होने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इस बीच शाम को एक बार फिर पछुआ हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई। इस वजह से न्यूनतम तापमान बुधवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में गुरुवार को 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया पहाड़ों पर बर्फबारी ही मौसम में बदलाव की वजह है। अगले सप्ताह से कोहरा अधिक रहने के आसार हैं।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   विश्वनाथ धाम लोकार्पण की पहली वर्षगांठ: वेद मंत्रों संग होगी शाम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *