लिव-इन पार्टनर को जिन्दा जलाया,ईलाज के दौरान हुई मौत

लिव-इन पार्टनर को जिन्दा जलाया,ईलाज के दौरान हुई मौत
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली | दिल्ली में लिव-इन में रह रहे एक युवक ने विवाद के बाद अपनी प्रेमिका को आग लगा दी। वह बुरी तरह से झुलसने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर अमन विहार थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति को छोड़कर युवक के साथ रहती थी महिला
बता दें कि मृतका चंचल की पहले शादी हुई थी। पारिवारिक कलह के कारण उसने पति को छोड़ दिया था। छह दिन का बच्चा अपनी मां को सौंप दिया था। स्वजन ने बताया कि चंचल, मोहित और चार वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। मोहित प्लंबर का काम रहता है। चंचल के भाई विशाल ने बताया कि चंचल और मोहित ने 2016 में प्रेम विवाह किया था।

आग में जल गई थी चंचल
इसके बाद से दोनों स्वजन से अलग बलबीर नगर में रहते थे। 11 फरवरी को उनके पड़ोस में रहने वाले यश शादी समारोह से घर लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि चंचल जल गई है। वह घर आया और विशाल की मां निर्मला को इस बारे में बताया। इस पर चंचल की मां उसके घर गई। इसके बाद यश फिर से उनके घर गया और पूरे परिवार को लेकर मौके पर गया।

रविवार को इलाज के दौरान मौत
वहां मोहित चंचल को लेकर बीच सड़क पर बैठा था। भीड़ देखकर बीट अफसर भी पहुंच गया। इसके बाद बीट अफसर ने मामले की सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पीडि़ता को लेकर संजय गांधी अस्पताल गई, जहां हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार रात उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े   इफ्तार में नजर आ रही हिन्दू-मुस्लिम एकता

परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज
विशाल ने बताया कि मोहित नशे का आदी है। वह अक्सर मारपीट करता था। वारदात वाले दिन पूछने पर बहन ने इशारे में बताया कि मोहित ने जलाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर थाना अमन विहार में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 10 फरवरी को मृतक का मोहित से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने उस पर तारपीन का तेल डाल दिया था। आरोपी मोहित को हिरासत में लिया गया था।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *