मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सांसद दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने की पूजा-अर्चना

मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सांसद दिनेश लाल यादव और  आम्रपाली दुबे ने की पूजा-अर्चना
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी | वाराणसी में कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बुधवार की रात साढ़े 11 बजे आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मारकंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। भोजपुरी अभिनेता सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि अबकी बार कैथी मन्दिर में पूजा अर्चना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करूंगा।

मार्कंडेय महादेव मंदिर पर्यटन व भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अच्छा स्थान है। यहां गंगा गोमती का पावन संगम लोगों के आस्था का केंद्र है।उनको जलाभिषेक यहां के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। इस मौके पर प्रधान संघ चोलापुर के अध्यक्ष रामसूरत यादव, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,चौकी प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय भी मौजूद रहे।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   बच्चा चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,जल्द होगा बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *