सिंचाई कर लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

सिंचाई कर लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की रात खेत की सिंचाई करके घर जाते समय अज्ञात बाइक की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घर पर दिए उन्होंने मौके पर पहुंचकर जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया इसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार मनवल गांव निवासी अखिलेश यादव 50 वर्ष पुत्र स्व हरि शंकर यादव घर से पाच सौ मीटर दूर खेत की सिंचाई कर रहे थे कि रोड क्रास करते समय अज्ञात बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लेकर जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसकी सूचना घर मिलते ही कोहराम मच गया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े   बोलेरो की चपेट मे आने से दो महिला व एक बालक गम्भीर रूप से घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *