17 पोते-पोतियों वाली दादी बनी 24साल के लड़के की दुल्हन

17 पोते-पोतियों वाली दादी बनी 24साल के लड़के की दुल्हन
ख़बर को शेयर करे

जॉर्जिया। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखता। इस बात को जॉर्जिया के रहने वाले एक कपल ने सही साबित कर दिया है। इस कपल के बीच 37 साल का अंतर है और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। 24 साल के कुरेन मैकेन ने 17 पोते-पोतियों वाली 61 साल की दादी चेरिल मैकग्रेगर से शादी की है। 7 साल की चेरिल अपने 24 साल के पति के साथ बच्चा प्लान कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
61 साल की शेरिल मैकग्रेगर ने 24 साल के नौजवान बॉयफ्रेंड कुरेन मैकेन को अपना हमसफर बनाया है। दोनों की शादी लोगों ने टिक-टॉक पर लाइव देखा। शेरिल और कुरेन की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन कपल का कहना है कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

शादी के पहले एक साल तक किया डेट
जॉर्जिया के रहने वाले 24 साल के कुरेन मैकेन ने 17 पोते-पोतियों वाली 61 साल की दादी चेरिल मैकग्रेगर को एक साल तक डेट करने के बाद अब शादी की है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुरैन की उम्र उस वक्त महज 15 साल थी जब वो पहली बार शेरिल से मिले थे। साल 2020 में जब कुरैन 23 वर्ष के हो गए तो दोनों एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे।

नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी थी शेरिल
शादी के दिन शेरिल बिल्कुल किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी थीं। शादी के बाद कुरेन ने कहा, हम दोनों ने टेनेसी (अमेरिका) में शादी की थी। शादी के दौरान मेरा एक दोस्त भी वहां मौजूद था। एक दूसरे का हाथ थामने के बाद हमने बहुत अच्छा खाना खाया। उसके बाद हम अपने होटल में गए जहां हमने करीब दो घंटे बेहतरीन समय बिताया।

इसे भी पढ़े   सोना आगे चमकेगा या पड़ेगा फीका…अगले साल तक भाव कहां पहुंचने की उम्‍मीद,खरीदने का समय?

कुरेन ने बताया कि 15 साल की उम्र में वो एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में काम करते थे,जो शेरिल का बेटा क्रिस चलाता था। लेकिन हमें लंबे समय तक एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स नहीं आई थीं। उन्होंने कभी किसी लड़की को लेकर महसूस नहीं हुआ,जैसी फीलिंग उन्हें शेरिल के साथ आती है। कुरेन ने बताया कि उन्होंने एक ऑलिव गार्डन रेस्टोरेंट में शेरिल को प्रपोज किया था और वहीं करीब सवा दो लाख रुपए की इंगेजमेंट रिंग भी पहनाई।

आलोचना का करना पड़ा सामना
मैकेन ने कहा,हम दोनों के उम्र में काफी अंतर है, लेकिन हम इस बारे में कभी नहीं सोचते हैं, क्योंकि चेरिल का दिल और आदतें युवाओं जैसी हैं। लोगों को सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि मैं उसका इस्तेमाल कर रहा हूं और उसकी वसीयत हड़पना चाहता हूं, लेकिन ऐसा नहीं है।

अपनी जिंदगी से काफी खुश है कपल
अपने रिश्ते के बारे में 61 साल की चेरिल मैकग्रेगर बताती हैं कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते है और वे अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा,मैकेन काफी अलग है और वह मुझे बहुत प्यार करता है। वह मेरी परवाह करता है। मैं किसी और के साथ ऐसा नहीं कर सकती।

एक साल तक डेट करने के बाद की शादी
कुरेन मैकेन और चेरिल मैकग्रेगर ने एक साल तक डेट करने के बाद इस साल जुलाई में सगाई की थी और दोनों ने शादी कर ली है। टिक टॉक पर शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चेरिल सफेद गाउन पहने नजर आ रही है और कुरैन क्रीम कलर की ड्रेस में दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े   Tapsee Pannu के खिलाफ इंदौर में केस दर्ज करने की मांग, देवी-देवताओं के अपमान का आरोप

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *