कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल ने गरीब बच्चों,और महिलातों को कराई शॉपिंग

ख़बर को शेयर करे

प्रयागराज | प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को प्रयागराज दक्षिण विधानसभा की 50 बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों को दिवाली की खरीदारी करवाई। उन्होंने बच्चों के साथ महिलाओं को भी दिवाली के उपहार दिए।

मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ नंदी विगत कुछ वर्ष से दिवाली पर गरीब बच्चों एवं महिलाओं को शॉपिंग करवा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पर्व के एक दिन पहले तकरीबन 600 महिलाओं एवं बच्चों को सिविल लाइंस स्थित एक स्टोर में शॉपिंग करवाई।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को कपड़े के साथ जूते, चप्पल, खिलौने एवं गरीब महिलाओं को तोहफे में साड़ियां एवं दिवाली की मिठाइयां दीं। बच्चों को विशाल संकल्प संस्था के माध्यम से कार द्वारा सिविल लाइंस स्थित स्टोर पर पहुंचाया गया।

मॉल में बच्चे अपने पसंद की चीजें ढूंढते नजर आए। इस अवसर पर नंदी ने कहा कि दिवाली खुशियों और मिठास का त्योहार है। बच्चों के साथ इस तरह से दिवाली मनाना बेहद सुखद एहसास है। मेयर अभिलाषा गुप्ता ने भी बच्चों को शॉपिंग करवाने के बाद उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। 


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी,रकम जानकर उड़ जाएंगे होश;ज्वेलरी शोरूम की दीवार काटी,फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *