गुजरात चुनाव के लिए सभी दल ने लगाया एड़ी चोटी का बल

गुजरात चुनाव के लिए सभी दल ने लगाया एड़ी चोटी का बल
ख़बर को शेयर करे

गुजरात | गुजरात चुनाव इस बार कई मायनों में दिलचस्प हो चला है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कच्छ जिले का अंजार क्षेत्र अपने ऐतिहसिक एवं राजनीतिक महत्व के लिए जाना जाता है। अंजार सीट, पाकिस्तान की सीमा से सटे कच्छ जिले की छह सीटों में से एक है। 2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक वासनभाई अहीर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह भाजपा ने त्रिकमभाई बिजलभाई छांगा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

2017 में भाजपा यहां लगातार तीसरी बार जीती   

2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने एक बार फिर वासनभाई अहीर को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वीके हुंगल को 11 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। इस सीट पर भाजपा की लगातार तीसरी जीत थी। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  2012 में हुए चुनाव में भाजपा के वासनभाई अहीर ने कांग्रेस के वीके हुंगल को चार हजार वोटों से परास्त किया था।  

इस सीट पर कांग्रेस का रिकार्ड बेहतर 

भले ही पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस को भाजपा के हाथों हार झेलनी पड़ी हो लेकिन इसके पहले के चुनावों में अधिकतर कांग्रेस को ही जीत मिलती रही है। अब तक हुए 13 चुनावों में सात में कांग्रेस की जीत हुई जबकि पांच बार भाजपा को जीत हासिल हुई है। 1967 से लेकर 1990 तक कांग्रेस ने लगातार छह चुनाव जीते। 1995 व 1998 में भाजपा की ओर से इसके वरिष्ठ नेता वासन भाई अहीर ने दो चुनाव जीते थे। 

इसे भी पढ़े   सुभासपा ने लखनऊ समेत पांच नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी घोषित किए, घरेलू बिजली फ्री करने की बात कही

गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य भी इस सीट से दो बार विधायक बन चुकी हैं। आचार्य ने 2002 में कांग्रेस तो 2007 में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता था। 

2022 विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से भाजपा ने त्रिकमभाई बिजलभाई छांग को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने रमेशभाई एस डांगर को टिकट दिया है। अरजणभाई चनाभाई रबारी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। 

2017 में कच्छ जिले में भाजपा ने जीती थी चार सीटें  

अंजार सीट, कच्छ जिले के अंतर्गत आने वाली छह सीटों में से एक है। 2017 में जिले की छह में से चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  

चुनाव की तारीखें क्या हैं?

पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होना है। पहले चरण के लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, एक दिसंबर को चुनाव  हुआ।

इसी तरह दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी हुई है। 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 20 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। 

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे जारी रहेगा, सर्वे को पूर्ण कराना प्रशासन की जिम्मेदारी:कोर्ट

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *