हड्डियां तोड़ी,प्राइवेट पार्ट कुचला… यशश्री शिंदे का गुनहगार वो दरिंदा दाऊद पकड़ा गया
नई दिल्ली। नवी मुंबई में देश को दहलाने वाले मर्डर केस में गिरफ्तारी हुई है। उरण रेलवे स्टेशन के पास 22 साल की युवती का शव मिलने के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने कर्नाटक से दाऊद शेख को अरेस्ट किया। इस विवाद की शुरुआत 2019 में हुई थी। उस समय दाऊद पर यशश्री के पिता ने बेटी से छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। जैसे ही दाऊद शेख जेल से बाहर आया, उसने खौफनाक साजिश रचनी शुरू कर दी। एक दिन नवी मुंबई में दाऊद ने यशश्री को घर से बुलाया। उसे पहले टॉर्चर किया फिर हत्या कर दी।
चेहरा कुचला,चाकू से वार
हैवानियत ऐसी कि रूह कांप जाए। उसने हत्या करने के बाद जयश्री का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। यही नहीं, इस दरिंदे ने चाकू से कई वार किए। हत्या के दिन के एक सीसीटीवी फुटेज में दाऊद शेख साफ नजर आ रहा है। इससे स्पष्ट सबूत मिल गया कि दाऊद शेख उस दिन नवी मुंबई में ही था। सीसीटीवी फुटेज में यशश्री भी आगे जाते दिखाई देती है और कुछ देर बाद दाऊद पीछा करते हुए जाता है।
हड्डियां तोड़ी फिर चेहरा…
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दाऊद को कर्नाटक से पकड़ा है। अब तक के खुलासे में सामने आया है कि दाऊद ने यशश्री को धोखे से फोन कर बुलाया था, फिर उसका कत्ल कर दिया। यशश्री 25 जुलाई को लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दाऊद ने यशश्री की हड्डियां तोड़ डाली। पहचान छिपाने के लिए चेहरे और प्राइवेट पार्ट को भी कुचल डाला। उसने सिर के बाल भी काट दिए थे। इंसान की शक्ल में वह दरिंदा निकला।
2019 में यशश्री के पिता ने दाऊद पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और शेख को जेल हो गई थी। बाहर आकर दाऊद ने यशश्री के परिवार से बदला लेने की ठानी। बताते हैं कि दाऊद कहता था कि वह इस चेहरे को नहीं छोड़ेगा।
युवती का शव शनिवार को मिला था और शुक्रवार दोपहर को उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने बताया है कि बेलापुर में काम करने वाली पीड़िता ने शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी ली थी।