जापानी PM रहते 8 साल में 4 बार भारत आए;वाराणसी में गंगा आरती की,बापू के आगे शीष झुकाया

जापानी PM रहते 8 साल में 4 बार भारत आए;वाराणसी में गंगा आरती की,बापू के आगे शीष झुकाया
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को हमला हुआ। नारा शहर में एक रैली में भाषण देते वक्त एक शख्स ने उन पर गोली चला दी। शिंजो आबे का भारत के साथ मजबूत रिश्ता है। वे अब तक कुल पांच बार भारत आ चुके हैं। पहली बार 2006 में वे तब भारत आए, जब वे जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी थे। 2006 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2007 में उन्होंने भारत का दौरा किया। 2012 से 2020 के दौरान दूसरी बार प्रधानमंत्री रहते हुए वे तीन और बार भारत आए। वे पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत के इतने दौरे किए हैं।

शिंजो आबे भारतीय गणतंत्र दिवस की परेड में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री थे। 2018 में उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हॉलिडे होम में इनवाइट किया था। शिंजो आबे के निजी बंगले जाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी नेता थे। इससे समझा जा सकता है कि दोनों की दोस्ती सिर्फ दो देशों के प्रधानमंत्रियों के तौर पर नहीं, बल्कि निजी तौर पर भी थी।

जब भारतीय प्रधानमंत्रियों ने टोक्यो जाकर की शिंजो आबे से मुलाकात
शिंजो आबे कुल 5 बार भारत आए, तो उनके प्रधानमंत्री रहते हुए भारतीय प्रधानमंत्री भी 5 बार जापान के दौरे पर गए। सबसे पहले मनमोहन सिंह 2013 में जापान गए थे, उनके बाद पीएम मोदी चार बार जापान के दौरे पर गए।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   जबरदस्ती हो रही शादी,सगी बहनों ने फोन कर लगाई गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *