उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार
ख़बर को शेयर करे

प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव अपनी खोई हुई जमीन को हासिल करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा ध्वस्त होने का आरोप लगा रहे हैं। सांसद विनोद सोनकर के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने बुधवार सुबह धूमनगंज पहुंचे डिप्टी सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा बेहतर चल रही है। अस्पतालों में हर सुविधा समय से उपलब्ध हो रही है। उपमुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सांसद के आवास पर पहुंचकर उनके पिता अमरनाथ सोनकर के दसवें संस्कार पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल, राजन शुक्ला, दिलीप चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   केंद्र के बाद अब इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA,होली से पहले सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *