रिटायरमेंट के बाद भी कमाई में धोनी का जलवा,टैक्स पेमेंट जान उड़ जाएंगे होश

रिटायरमेंट के बाद भी कमाई में धोनी का जलवा,टैक्स पेमेंट जान उड़ जाएंगे होश
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाने वाले एमएस धोनी ग्राउंड के बाहर भी रिकॉर्ड बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 3 साल पहले रिटायर ले चुके माही ने अपने राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स पे कर एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया। आईपीएल 2023 में अपने छक्कों से सुर्खियां बटोर रहे धोनी झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाले नागरिक बने हैं।

इनकम टैक्स विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 में 38 करोड़ का एडवांस टैक्स चुकाया है। झारखंड में ऐसा करने वाले वो एकलौते इंसान हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बहुत पहले संन्यास ले चुके CSK कप्तान की टैक्स पेमेंट जानकर सभी हैरान हैं।

कमाई के मामले में कायम है धोनी का जलवा
एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। हालांकि,रिटायरमेंट के बाद भी धोनी की कमाई में ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माही की इनकम का मेन सोर्स कई कई कंपनियों में उनका निवेश है। धोनी ने कई देशों में क्रिकेट क्लब भी खोला है। वहीं, 41 की उम्र में भी माही एड के जरिए करोड़ों रुपये कमाते हैं। हाल ही में आईपीएल 2023 के लिए जियो सिनेमा ने धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया था।

IPL 2023 में धोनी ने दिखाया दम
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक सिर्फ दो मुकाबला खेली है। एक में उन्हें हार मिली जबकि अपने होम ग्राउंड पर हुए दूसरे मैच में CSK ने जीत हासिल की। दोनों मुकाबलों में धोनी ने अपनी बैटिंग से सबका दिल जीता। आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते हुए माही ने आसमानी छक्के लगाकर CSK फैंस को झूमने का मौका दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में धोनी ने सिर्फ 3 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के की मदद से 12 रन बनाए।

इसे भी पढ़े   देवरिया में पुरानी रंजिश में वृद्ध की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *