ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली । बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन सुर्खियों में रहती है। अदाकारा को लेकर रोजाना कोई न कोई खबर सामने आती है। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अंबोली पुलिस ने राखी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’

बता दें राखी को गुरुवार दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   इस तारीख को है गंगा दशहरा,दान का महत्व और शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *