अमीरों की लिस्ट में Gautam Adani को तीसरे नंबर पर मिल रही कड़ी टक्कर, Elon Musk ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

अमीरों की लिस्ट में Gautam Adani को तीसरे नंबर पर मिल रही कड़ी टक्कर, Elon Musk ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली । Bloomberg Billionaires Index दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के बीच एक- दूसरे को पीछे- छोड़ने की जंग लगातार जारी रहती है और ताजा मुकाबला एशिया और भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) और एमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के बीच देखा जा रहा है। दोनों दिग्गज कारोबारियों की संपत्ति में बेहद मामूली अंतर रह गया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी की संपत्ति 119 बिलियन डॉलर है और वहीं बेजोस की संपत्ति 118 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस तरह देखें तो अदाणी के मुकाबले बेजोस की संपत्ति में एक बिलियन डॉलर का कम है। बीते 24 घंटे में अदाणी की संपत्ति में 698 मिलियन डॉलर और बेजोस की संपत्ति में 279 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था।

अदाणी से कल आगे निकल गए थे बेजोस
शेयरों की कीमत के आधार पर अमीरों की सूची में प्रतिदिन फेरबदल होता रहता है। वहीं, कल बेजोस की संपत्ति में 5.23 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था, जिस कारण उनकी संपत्ति अदाणी से अधिक हो गई थी। वहीं, इस दौरान अदाणी की संपत्ति में 912 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ

मस्क के नाम हुआ सबसे अधिक संपत्ति खोने का रिकॉर्ड
2022 में मस्क की संपत्ति में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। 2021 में जहां उनकी संपत्ति 320 बिलियन डॉलर के करीब थी, जो कि जनवरी 2023 में घटकर 138 बिलियन डॉलर पर आ गई है। उनकी संपत्ति में गिरावट की बड़ी वजह उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर में कमी आना है। इस कारण मस्क की संपत्ति में करीब 200 बिलियन डॉलर की कमी आई है और वे एक वर्ष में दुनिया में सबसे अधिक संपत्ति खोने वाले शख्स बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड 58.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति खोने के कारण जापान के प्रमुख निवेशक मासायोशी सोन के नाम था।

इसे भी पढ़े   Twitter के सीईओ Elon Musk और Donald Trump को विवादित शख्सियत मानता है ChatGPT

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *