Updated on 11/June/2022 5:49:49 PM
नई दिल्ली। शनिवार को दूसरे दिन लगातार भड़की हिंसा के बाद हावड़ा में कुछ जगहों पर 13 जून तक धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस पत्थरबाजी के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।
पश्चिम बंगाल,हावड़ा स्थित रघुदेवपुर में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। पहले पुलिस और प्रदर्शनकारियों के एक के बीच झड़प हुई। जिसके बाद मामला हिंसा फिर भड़क उठी।
रांची हिंसा का नया CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे पुलिस पर प्रदर्शन करने वाले पथराव कर रहे हैं। हिंसा की आग को कैसे बढ़ाया गया,इस वीडियो में ये साफ नजर आ रहा है।