जॉस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक,मगर IPL में किसके नाम है सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड?

जॉस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक,मगर IPL में किसके नाम है सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड?
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने हैदरबाद को 72 रनों से करारी शिकस्त दी। पिछले सीजन के ऑरेज कैप विजेता जॉस बटलर ने इस सीजन के पहले मुकाबले में ये साबित कर दिया कि वे इस सीजन में भी शांत नहीं रहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर ने हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 54 रन बनाकर आउट हो गए। आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम दर्ज है-

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन जॉस बटलर ने बनाए। बटलर ने 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 116 रन रहा। बटलर ने इस दौरान चार शतक और 4 अर्धशतक जड़े। जिसके चलते बटलर को आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप मिली थी। बता दें कि आईपीएल 2022 में हमें आईपीएल इतिहास की सबसे फास्टेस्ट फिफ्टी देखने को मिली थी। पैट कमिंस ने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 15 बॉल पर 54 रन की शानदार पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने 6 छक्के जमाए और चार चौके भी जड़े थे।

1- केएल राहुल ने IPL 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ महज 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था। यह IPL का सबसे तेज अर्धशतक है।

2- पैट कमिंस ने IPL 2022 में KKR की ओर से मुंबई इंडिंयस के खिलाफ 14 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी। वह IPL के सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों मं केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया लेखपाल

3- सुनील नरेन ने IPL 2017 में RCB के खिलाफ 15 गेंद में अर्धशतक लगाया था। नरेन ने यह अर्धशतक KKR की ओर से खेलते हुए लगाया था।

4- युसूफ पठान ने भी KKR की ओर से खेलते हुए SRH के खिलाफ 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। युसूफ ने 2014 के IPL में यह उपलब्धि हासिल की थी।

5- सुरेश रैना ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2014 में 16 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। रैना तब CSK की ओर से खेलते थे।

6- इशान किशन ने मुंबई की ओर से खेलते हुए SRH के खिलाफ 2021 में 16 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी।

7- क्रिस गेल 17 गेंद पर फिफ्टी बना चुके हैं। उन्होंने 2013 के IPL में RCB की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ यह फिफ्टी जड़ी थी।

8- मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने IPL 2019 में KKR के खिलाफ 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था।

9- एडम गिलक्रिस्ट ने IPL 2009 में 17 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी। वह इस लिस्ट में लंबे समय तक टॉप पर रहे थे।

10- क्रिस मॉरिस ने IPL 2016 में 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा दिया था। तब वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *