प्रियंका चोपड़ा कभी बेटी को लाठी भांजना सिखा रहीं तो कभी कंधे पर उठाकर कर रहीं एक्सरसाइज

प्रियंका चोपड़ा कभी बेटी को लाठी भांजना सिखा रहीं तो कभी कंधे पर उठाकर कर रहीं एक्सरसाइज
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने काम और व्यस्त रूटीन के बीच अपनी लाडली बिटिया मालती के लिए वक्त निकालना नहीं भूलतीं। अक्सर अपने फैन्स के साथ भी बेटी मालती की झलकियां शेयर किया करती हैं। अब मालती के साथ इस लेटेस्ट वीडियो में प्रियंका उनके साथ मस्ती टाइम बिताती और उसे डम्बल्स की तरह यूज करते हुए एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। वहीं इन झलकियों में प्रियंका मालती को लाठी भांजना भी सिखाने की कोशिश करती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग में बिजी चल रही थीं जिसकी शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। पिछले दिनों मां की इस फिल्म के सेट पर उनकी लाडली मालती भी पहुंचीं और अब इस मौके की कई सारी झलकियां सामने आई हैं।

बच्ची को डंडा चलाना सिखा रही हैं प्रियंका
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस रैपअप वीडियो में प्रियंका फिल्म की कास्ट के अलावा अपनी लाडली के साथ भी मस्ती करती दिखती हैं। कभी बेटी के साख प्रियंका आईने में सेल्फी लेती दिख ही हैं तो कभी वह बच्ची को डंडा चलाना सिखा रही हैं।

मालती को कंधे पर उठाकर स्क्वॉट करती दिख रहीं
इसी बीच एक झलक ऐसी भी है जिसमें प्रियंका मालती को कंधे पर उठाती दिखी हैं और वो स्क्वॉट करती दिख रही हैं। मां-बेटी के इस वीडियो को लेकर खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने बेटी की सेफ्टी को लेकर कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी सेफ स्पेस में रहे ठीक वैसे ही जैसे उन्हें उनकी मां रखा करती थीं।

इसे भी पढ़े   बेहद गंदा काम! मुर्दाघर में SEX…महिला की डेड बॉडी से मिले सबूत,पकड़ा गया आरोपी

आखिरी बार फिल्म ‘लव अगेन’ में दिखी थीं
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म ‘लव अगेन’ में दिखी थीं और इसमें उनके हसबैंड निक जोनस ने भी कैमियो किया था। अब जल्द ही वो एक्शन-कॉमेडी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आनेवाली हैं जिसमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। इसके अलावा प्रियंका फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी दिखाई देंगी।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *