गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने के बाद झूमीं सेलेना गोमेज ने BF बेनी ब्लैंको को किया लिप Kiss

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने के बाद झूमीं सेलेना गोमेज ने BF बेनी ब्लैंको को किया लिप Kiss
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। हॉलीवुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज अपने गानों पर लाखों-करोड़ों लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती हैं। फैंस उनकी आवाज के कायल हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। सेलेना इन दिनों बेनी ब्लैंको को डेट कर रही हैं। अब उन्होंने खुद ये बात दुनिया को बता दी है, क्योंकि हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने के बाद सेलेना ने खुशी से झूमते हुए अपने नए बॉयफ्रेंड को लिप Kiss कर लिया। उनकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

Selena Gomez ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2024 में रेड कलर की ड्रेस पहनी। उन्हें हुलु सीरीज में अपनी भूमिका के लिए टीवी म्यूजिक और कॉमेडी के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला है।


31 साल की सिंगर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इसमें वो बॉयफ्रेंड से गले लगती दिख रही हैं। बेनी ब्लैंको भी उन्हें गर्दन पर चूमते नजर आ रहे हैं।

कौन हैं Benny Blanco?
35 साल के बेनी ब्लैंको अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं और वो एक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेना और बेनी एक-दूसरे को साल 2023 से डेट कर रहे हैं।

सेलेना और टेलर स्विफ्ट की दोस्त जगजाहिर है। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं और बुरे समय में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी होती हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   एशिया के दानवीरों के लिस्ट मे अडानी हुए शामिल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *