शेयर बाजार में भूचाल,सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर 65500 के नीचे,Nifty भी 300 पॉइंट गिरा

शेयर बाजार में भूचाल,सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर 65500 के नीचे,Nifty भी 300 पॉइंट गिरा
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में आज भूचाल आ गया है और सेंसेक्स-निफ्टी जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स आज 1000 अंकों की गिरावट के साथ दिखाई दे रहा है तो निफ्टी भी पूरे 300 पॉइंट टूटकर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी ये दोनों ही प्रमुख इंडेक्स आज 1.5 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं। निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है और कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में से 5 लाख करोड़ रुपये हवा हो गए हैं।

कैसी है बाजार की स्थिति- कितनी है गिरावट
शेयर बाजार में आज चौतरफा लाल निशान नजर आ रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 1,013.22 अंक या 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 65,446.09 के लेवल तक आ गिरा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 300.60 अंक या 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 19,432.95 के लेवल पर नीचे आ गया है।

बैंक निफ्टी में भी जबरदस्त गिरावट
बैंक निफ्टी में भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है और ये आज 800 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी इस समय 863 अंक या 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 44,729 के लेवल तक नीचे आ गिरा है।

निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये हुए साफ
आज की जबरदस्त गिरावट में निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हवा हो चुके हैं और उनकी पूंजी में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। कल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 306.80 लाख करोड़ रुपये था जो आज घटकर 301.69 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

इसे भी पढ़े   CM कौन पर खत्म होगा सस्पेंस? BJP ने 3 राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान,इनका नाम शामिल

बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में लाल निशान हावी
बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट का लाल निशान हावी है और एक भी सेक्टर में तेजी नहीं है। इसके अलावा सेंसेक्स के शेयरों को देखें तो इसके 30 में से केवल 3 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं निफ्टी के 50 में से केवल 4 शेयरों में मजबूती है और बाकी 46 शेयरों में गिरावट का लाल निशान बना हुआ है।

बाजार में चौतरफा लाल निशान हावी
घरेलू शेयर बाजार में आज चारों ओर गिरावट की लालिमा छाई हुई है और बाजार में कुल 3689 शेयरों में ट्रेडिंग के दौरान केवल 1062 शेयरों में ही तेजी देखी गई है। जबकि 2491 शेयरों में गिरावट का लाल निशान बना हुआ है। 136 शेयर ऐसे हैं जो बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।

देसाई के स्‍टूडियो में हुई इस फिल्‍म की शूटिंग
देश की वित्तीय राजधानी महाराष्‍ट्र के बाहरी इलाके खालापुर तालुका में यह स्टूडियो खोला था। इसमें ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने 25 जुलाई को एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन की देसाई की कंपनी के खिलाफ दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता प्रक्रिया शुरू करने की याचिका स्वीकार की थी।

एनसीएलटी के सदस्य (न्यायिक) एच वी सुब्बा राव और सदस्य (तकनीकी) अनु जगमोहन सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जितेंद्र कोठारी को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया था। आदेश में कहा गया था कि ऋणदाताओं ने 31 मार्च 2021 को कंपनी के खाते को गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) में वर्गीकृत किया है। 30 जून 2022 तक ऋण चूक (डिफॉल्ट) की कुल राशि 252.48 करोड़ रुपये थी।

इसे भी पढ़े   सनी लियोनी का लिंक्डइन अकाउंट ब्लॉक किए जाने के बाद हुआ रीस्टोर,बोलीं-'पता चल गया मैं रियल हूं…'

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *