राजस्थान के खिलाफ बनाएंगे IPL का ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड,सर जडेजा का ऐलान भी…
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के मौजूद सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे बड़ा इतिहास लिखने की कगार पर हैं। धोनी चेन्नई के कप्तान हैं। आज आईपीएल के मौजूदा सीजन का 17वां मैच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई और राजस्थान रायल्स के बीच चेन्नई के होम ग्राउंड चेपोक में होगा। 2008 में राजस्थान रायल्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार खिताब अपने नाम किया है।
आज के मैच में धोनी एक बेहतरीन रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं जो शायद लंबे समय तक कायम रहने वाला है। असल में आज आईपीएल के रिकॉर्ड बुक में धोनी का नाम 200 मैचों में चेन्नई की कप्तानी करने के लिए दर्ज हो जाएगा। धोनी आईपीएल के इतिहास में मोस्ट कैप्ड प्लेयर हैं। वे 200 मैचों में किसी फ्रेंचाईजी को लीड करने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। यह ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना दूसरे खिलाड़ियों के लिए बहुत मुश्किल होगा।
बतौर कप्तान 213 मैच खेल चुके हैं धोनी
धोनी ने आईपीएल में बतौर कप्तान 213 मैच खेले हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स के लिए भी कप्तानी की है। आईपीएल में धोनी की कप्तानी में 213 मैचों जीत का औसत 58.96 है। बतौर कप्तान उन्होंने अपनी टीम को 125 मैचों में जीत दिलाई है और 87 मैचों में उनअकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। धोने एने आईपीएल में कुल 237 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने कुल 5,004 रन बनाए हैं। धोनी का आईपीएल डेब्यू 2008 में सुपर किंग्स पंजाब के खिलाफ हुआ था।
200वें मैच में क्या तोहफा देना चाहते हैं सर जडेजा?
धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड क्रिकेटर हैं। मैच के दौरान बातचीत में कहा कि धोनी नया सिर्फ चेन्नई के लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के भी लीजेंड हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहूंगा। हमें उम्मीद है कि हम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच जीत लेंगे। और 200वें मैच में बतौर कप्तान उन्हें जीत का तोहफा देंगे।
धोनी आईपीएल के सबसे धाकड़ क्रिकेटर्स में से एक हैं। वे सात खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने टी20 टूर्नामेंट में 5,000 रन बनाए हैं। धोनी के अलावा यह रिकॉर्ड विराट कोहली, शिखर धवन, वार्नर, रोहित शर्मा, सुरेश ट्राइना और एबी डिविलियर्स के नाम है। धोनी आज चेपोक में एक और रिकॉर्ड बनाने के करीब है। वे मात्र 57 रन दूर हैं चेपोक में 1500 रन बनाने से।